Gurugram Rape Case: शर्मनाक वारदात... ट्यूशन जा रही छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Delhi Rape Case
X

दिल्ली में नाबालिग का अपहरण कर किया दुषकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Rape Case: गुरुग्राम में दो कॉलेज छात्रों को पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जानें पूरा मामला...

Gurugram Rape Case: हरियाणा के गुरुग्राम से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम में पुलिस ने 2 कॉलेज छात्रों को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि दोनों छात्रों ने नाबालिग लड़की को ट्यूशन जाते समय अगवा कर लिया था। इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी छात्रों से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला मंगलवार गुरुग्राम के शिवाजी नगर का है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार (15 सितंबर) को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 2 युवकों ने उनकी बेटी को ट्यूशन जाते समय किडनैप कर लिया। पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि आरोपी उनकी बेटी को अगवा करके किसी सुनसान जगह पर लेकर गए, जहां पर उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर के बाहर ही छोड़ दिया और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और 4 दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों आरोपी बी. कॉम फस्ट ईयर के छात्र हैं। कुछ महीने इंस्टाग्राम पर लड़की से इनकी दोस्ती हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 15 सितंबर को नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया था। इसके बाद कार को पहाड़ी इलाके में ले गए, फिर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद जब लड़की अपने घर पहुंची, तो इस घटना के बारे में बताया।

लड़की के पिता ने तुरंत इसके बारे में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story