Romil Vohra Encounter: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर रोमिल वोहरा, STF के 2 जवान भी घायल

Haryana News Hindi
X

 फरीदाबाद में गोली लगने से PSO की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gangster Romil Vohra: गुरुग्राम में STF की टीम ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मुठभेड़ में गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में STF के 2 जवान भी घायल हुए हैं।

Gangster Romil Vohra Encounter: गुरुग्राम में हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया है। कार्रवाई के दौरान STF के 2 जवान भी घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लंबे समय से वोहरा की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने गैंगस्टर को पकड़ने के लिए उस पर 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

STF की टीम को मिली थी सूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा STF को गुप्त सूचना मिली थी कि रोमिल वोहरा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास मौजूद है। जिसके बाद STF की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान जैसे ही STF ने रोमिल को घेरने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद STF की ओर से भी फायरिंग की गई।

2 जवान भी हुए घायल
फायरिंग के दौरान रोमिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान STF के दो जवानों एसआई प्रवीण और एसआई रोहन को भी गोली लग गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रोमिल पर संगीन आरोप
रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर था। काला राणा और नोनी राणा लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि रोमिल करीब 8 महीने पहले इस गैंग से जुड़ गया था। रोमिल वोहरा पर यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र में शांतनु हत्याकांड जैसे क्राइम में शामिल होने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से वोहरा की तलाश में जुटी हुई थी।

शांतनु मर्डर केस में पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट किया
इसी साल 13 जून को रात करीब 8 बजे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीना मार्केट में शराब कारोबारी शांतनु पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रोमिल वोहरा शामिल था। शांतनु मर्डर केस में अंबाला STF करनाल के रहने वाले सुजल, अंबाला के निवासी बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू और मोहल्ला खतरवाड़ा शाहाबाद के रहने वाले शुभम खुराना को पकड़ चुकी है। इन आरोपियों के अलावा पुलिस ने 42 साल की महिला को भी पकड़ा है। यह सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story