Places To Visit For Couples: फरीदाबाद में कपल्स की 3 बेहद पसंदीदा जगहें, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान

Places To Visit For Couples
X

फरीदाबाद में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगहें।

Places To Visit In Faridabad: अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जो कपल्स को बहुत पसंद आती हैं।

Places To Visit In Faridabad: हरियाणा से अक्सर लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए दिल्ली में जाते हैं। वहां पर कपल्स को घूमने के लिए बहुत सी जगहें मिल जाती हैं, जहां पर वे बिना किसी चिंता के अपने पार्टनर के साथ जगह एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके चलते ज्यादातर कपल्स दिल्ली में घूमने के लिए जाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप फरीदाबाद में रहते हैं, लेकिन आपको पार्टनर के साथ घूमने दिल्ली या कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। फरीदाबाद में ही कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो कपल्स को बहुत ज्यादा पसंद हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

बड़खल झील


फरीदाबाद के बड़खल गांव में एक लेक मौजूद है, जिसका नाम बड़खल झील है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इसी वजह से कपल्स को यह जगह बहुत पसंद आती है। इस लेक पर शाम के समय में बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है, जो आपको सुकून की एहसास कराएगा। बता दें कि फरीदाबाद में रहने वाले लोग बाइक से भी बड़खल लेक पर जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो बड़खल लेक की सैर कर सकते हैं।

सूरजकुंड प्राचीन जलाशय


अगर आप और आपके पार्टनर को इतिहास में दिलचस्पी है, तो सूरजकुंड का प्राचीन जलाशय आपके लिए एक बेहतर च्वाइस हो सकती है। यह जलाशय अरावली के तट पर मौजूद है। यहां पर गोलाई में दीवारें बनी हुई हैं, जिनके बीच में पानी भरा हुआ है। बता दें कि सूरजकुंड प्राचीन जलाशय भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इसे 10वीं शताब्दी में बनाया गया था और उस समय के राजा यहां पर पूजा-अर्चना करने के लिए आते थे। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ जाकर इसके इतिहास के बारे में एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं, शाम के वक्त आप सूर्यास्त के समय खूबसूरत नजारा देख पाएंगे। यहां पर आप अपने परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

चीयरफिट अरावली थीम पार्क


फरीदाबाद में अपने पार्टनर के साथ आप चीयरफिट अरावली थीम पार्क में जा सकते हैं। यहां पर आपको कई सारी एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पार्क के पास ही एक बड़ा मैदान भी है, जहां पर लोग क्रिकेट खेलने के लिए जाते हैं। बता दें कि यह थीम पार्क कोर्टयार्ड बाय मैरियट के पास में ही मौजूद है। यहां पर आप घुड़सवारी, ऊंट की सवारी, बर्मा ब्रिज, रॉक क्लाइंबिंग और जिप लाइनिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आपके पार्टनर को एडवेंचर पसंद है, तो यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Karnal Tourist Place: महाभारत का करनाल बना स्मार्ट सिटी, कर्ण ने की थी शहर की स्थापना; इस पर्यटन स्थल को देख हो जाएंगे मोहित

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story