Faridabad News: फरीदाबाद में सरकारी भवन होंगे सील, प्रॉपर्टी टैक्स न भरने को लेकर होगी कार्रवाई

Faridabad Municipal Corporation warns Buildings whose property tax is not paid will be sealed
X

फरीदाबाद नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले भवनों पर करेगा कार्रवाई। 

Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर शहर के सरकारी भवनों को सील करने की चेतावनी दी है। पढ़िए पूरी खबर...

Faridabad News: फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स में बकायेदारों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निगम ने मंगलवार को कहा कि बकायेदार निजी के साथ सरकारी भवनों के प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इससे शहर के मौजूद सभी विभागों में हड़कंप मचना लाजमी है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से फरीदाबाद नगर निगम को करीब 50 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा।

फरीदाबाद में लगभग 20 के आसपास सरकारी भवन हैं, जिन पर करोड़ों रुपए का सरकारी टैक्स बकाया है। वहीं शहर में 3 हजार से ज्यादा भवनों के मालिकों ने टैक्स जमा नहीं किया है। फरीदाबाद नगर निगम का कहना है कि अगर तय समय सीमा के अंदर इन भवनों का टैक्स जमा नहीं किया गया तो संबंधित दफ्तरों के प्रशासनिक अधिकारियों के कमरों को नगर निगम के नियमों के तहत सील कर दिया जाएगा। इसके बाद उन कमरों का सील खुलवाने के लिए पूरा टैक्स भरना होगा। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी।

शहर के नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स का पैसा जमा न करने वाले सरकारी और कॉमर्शियल भवनों को सीधा सील किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम की इस बैठक में फैसला लिया गया कि बकायेदारों की लिस्ट तैयार की जाए और उसके बाद उन पर कार्रवाई होगी।

निगमायुक्त ने टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि टैक्स वसूली में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने इंजीनियर विभाग के अधिकारियों को भी इंफोर्मेंट नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। ताकि कार्रवाई प्रभावी और समयबद्ध तरीके से हो सके। इसके साथ ही निगमायुक्त ने लाल डोरा सर्टिफिकेट और सेल्फ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story