family ID में खुलासा: हरियाणा में 2761 पुरुषों की दो-दो बीवी, 15 की तो हैं तीन

marriage
X

हरियाणा में 2779 पुरुषों की हैं दो से ज्यादा पत्नियां। 

समाज में जहां अब एक शादी होनी मुश्किल है वहीं, हरियाणा में 2761 व्यक्ति ऐसे हैं जिनकी दो-दो बीवियां हैं। यही नहीं 15 ने तो तीन शादियां की हैं और तीन तो ऐसे हैं जिनकी तीन से ज्यादा पत्नियां हैं। जानें क्या है यह मामला।

family ID में खुलासा : हरियाणा में इन दिनों एक रिपोर्ट खूब चर्चा में है। परिवार पहचान पत्र की समीक्षा में कई तरह के चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्रदेश में 2779 पुरुषों ने अपने परिवार पहचान पत्र यानी फैमिली आईडी में दो और उससे अधिक पत्नियों और उनके बच्चों की जानकारी दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा मामले नूंह जिले से सामने आए हैं। यहां पर 353 पुरुषों ने दो पत्नियों की जानकारी और ब्योरा दिया है।

नूंह में सबसे ज्यादा 353 मामले

परिवार पहचान प्राधिकरण के मुताबिक, 2761 व्यक्तियों ने दो पत्नियों की जानकारी दी है। 15 व्यक्तियों ने बताया है कि उनकी तीन पत्नियां हैं और तीन लोगों ने तीन से ज्यादा पत्नियों का विवरण दिया है। यह आंकड़े स्वघोषित हैं यानी संबंधित लोगों ने खुद यह जानकारियां फैमिली आईडी में दी हैं। वैसे, जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा मामले नूंह जिले से आए हैं, जहां 353 पुरुषों ने एकल परिवार में दो पत्नियों की जानकारी दी है। तीन पत्नियों वाले मामलों में भी फरीदाबाद, भिवानी, करनाल और झज्जर जैसे जिलों के नाम शामिल हैं।

फैमिली आईडी में नहीं होता धर्म का कॉलम

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर के अनुसार, फैमिली आईडी धर्मनिरपेक्ष पहचान प्रणाली है। इसमें धर्म से जुड़ा कोई कॉलम नहीं होता। लेकिन लाभ देने के लिए जाति और आय का सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पत्नी और बच्चों का कोई स्वतंत्र सत्यापन नहीं किया जाता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों ने जानकारिया दी हैं, उन्हें सही माना जाता है क्योंकि वे खुद स्वेच्छा से भरी गई हैं। यहां पर बता दें कि हरियाणा सरकार ने सरकारी योजनाओं को फैमिली आईडी से लिंक कर दिया है। बिना फैमिली आईडी के किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में अड़चन आती है। यही कारण है कि लोग इसमें अपने पूरे परिवार, पत्नी और बच्चों की जानकारी देने को मजबूर हैं।

दो से ज्यादा पत्नियों के केस

जिला दो से अधिक पत्नियां

फरीदाबाद 267

करनाल 171

पलवल 178

गुरुग्राम 157

हिसार 152

सोनीपत 134

सिरसा 130

पानीपत 129

यमुनानगर 111

(बाकी जिलों में आंकड़ा 100 से नीचे है)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story