A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बाढ़ड़ा/चरखी दादरी: बाढ़ड़ा उपमंडल के गांव हंसावास खुर्द में मंगलवार को गौमांस मिलने पर गौ सेवकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान झुग्गियों में तलाशी ली तो तीन चार बर्तनों में पकाया हुआ मांस मिला। जिसके बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने एक बर्तन के मांस को गौमांस स्वीकार किया। सूचना मिलने पर डायल 112 व थाना बाढ़ड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और झुग्गियों में रहने वाले युवकों व मांस को अपने साथ ले गई। वहीं इस दौरान गौसेवकों की टीम भी पुलिस थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
झुग्गी में पकाया जा रहा था गौमांस
गांव हंसावास खुर्द में झुग्गियों में असम के लोग परिवार सहित रहते हैं जो मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। गौ रक्षा दल की टीम को सूचना मिली कि उक्त लोग यहां गौमांस बनाकर खाते हैं। गौ रक्षक की टीम ने अपने स्तर पर जांच की तो गौ मांस बनाकर खाने की बात सामने आई। ग्रामीण बस अड्डे के समीप सतनाली-बाढ़ड़ा सड़क मार्ग के समीप स्थित झुग्गियों में पहुंचे और वहां पर तलाशी लेने पर कई बर्तनों में पका हुआ मांस मिला। वहां मौजूद व्यक्ति असरूद्दीन ने इसे भैंस का मीट बताया ।
4 दिन पहले बनाया था गौमांस
गौरक्षा दल के सदस्यों ने झुग्गियों में रहने वाले दूसरे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जिन बर्तनों में मांस है उसमें से एक बर्तन में गौमांस है जो उन्होंने चार दिन पहले बनाया था। यह गौ मांस वे चरखी दादरी से अब्दुला नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और हंगामा देखने को मिला। बाद में डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। वहीं सूचना मिलने पर सहायक एसएचओ जयबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद प्रवासी 6 लोगों को सहित मांस को पुलिस थाने ले गए।
गौमांस खाने की बात कबूली
गौ रक्षा दल सदस्य रविंद्र ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के आधार कार्ड व दूसरे कागजात है, लेकिन उन्हें पूरा शक है कि वे कागजात फर्जी है। वहीं उक्त लोगों ने स्वयं दो बार गौमांस यहां लाकर पकाकर खाने की बात कबूली है। उन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत देकर उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
झुग्गियों को हटाने के दिए निर्देश
गांव के सरपंच प्रतिनिधि विजय शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पहले इस प्रकार की जानकारी नहीं थी। अब मामला संज्ञान में आते ही उक्त लोगों को कल दस बजे से पहले गांव से झुग्गियों को हटाने के लिए बोल दिया गया है। शीघ्र गांव से झुग्गियों को हटवाया जाएगा।
मामले में चल रही जांच
बाढ़ड़ा सहायक एसएचओ जयबीर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सूचना मिलने पर वे टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। मौके पर बर्तनों में पका हुआ मांस मिला है। अभी स्पष्ट तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि मांस किस चीज का है। पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल लिए गए है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
