Badhwana Distributary: नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी निर्माण कार्य पर सीएम सैनी की मंजूरी, खर्च किए जाएंगे 41.30 करोड़ रुपये

Charkhi Dadri News
X

चरखी दादरी में नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी का होगा पुनर्निर्माण।

Canal Badhwana Distributary: चरखी दादरी में नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण पर सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। नहर के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।

Canal Badhwana Distributary: हरियाणा सरकार की ओर से 14 गांवों के किसानों के लिए जल सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से नहर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के लिए 41.30 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इस नहर को चरखी दादरी की लाइफ लाइन माना जाता है। इस नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई होती है। इसके अलावा नहर से शहर के कई गांवों में पेयजल सप्लाई होती है।

ग्रामीण समेत किसानों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी शहर की मुख्य नहरों में शामिल है। यह नहर JLN (जवाहर लाल नेहरू) नहर से कनेक्ट है। बाकरा हेड से नहर में पानी छोड़ा जाता है। बताया जा रहा है कि इस नहर से करीब 15 गांवों के जलघर और जोहड़ को भरा जाता है, नहर के पानी से कईं गांवों में फसलों की सिंचाई भी होती है। संभावना जताई जा रही है कि 31 दिसंबर 2026 तक नहर को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इन गांवों में होती है पानी की सप्लाई

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से दादरी जिले के गांव इमलोटा, कन्हेटी, मोरवाला, सरूपगढ़, सांतौर, भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, टिकान कलां, घसोला, कलियाणा, मंदौला, कलाली, बलाली, दूधवा, खेड़ी बूरा, गोठड़ा, कलियाणा, और आसपास के गांवों को सिंचाई और पीने के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। इस नहर को 1971-72 के दौरान 176 क्यूसेक की डिज़ाइन क्षमता के साथ तैयार किया गया था। लंबे समय से यह नहर जर्जर हालत में थी, जिसकी वजह से ग्रमीणों और किसानों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। नहर के बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

14 गांवों के तालाब कनेक्ट

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़े 14 वाटर वर्कर्स कन्हेटी, सरूपगढ़, भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, गोठड़ा, मौड़ी, कपूरी, खेड़ी सनवाल, घसोला, कलियाणा और कलाली समेत कई गांवों को पीने का पानी सप्लाई करते हैं। इसके अलावा भूजल के घटते स्तर को सुधार लाने के लिए पक्षियों और मवेशियों को पानी देने के लिए डिस्ट्रीब्यूटरी से 14 गांवों के तालाबों को भी कनेक्ट किया है। जिसमें भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, टिकान कलां, कलाली, कलियाणा, आदमपुर डाढी और बलाली समेत कई गांव शामिल है। इस परियोजना पर काम करने का उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाना, पर्याप्त तालाब भरना, किसानों और अन्य लोगों को पानी सप्लाई करना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story