पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु बोले: प्रदेश को विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूरे मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाते हुए प्रदेश को विकास, सुशासन और पारदर्शिता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
मोदी के विजन को आगे बढ़ा रही नायब सरकार
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले एक वर्ष में जनकल्याण, कृषि, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और प्रशासनिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह वर्ष सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना को समर्पित रहा है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रेरणा से हरियाणा आज डबल इंजन सरकार की ताकत से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने विकास, सुशासन और पारदर्शी शासन की नई परिभाषा गढ़ी है। कैप्टन अभिमन्यु ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में हरियाणा भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर और अधिक खरी उतरेगी तथा प्रदेश को समृद्ध, आत्मनिर्भर और आधुनिक हरियाणा के रूप में स्थापित करेगी।
सरकार की मुख्य योजनाएं और उपलब्धियां
1. चिरायु हरियाणा योजना: गरीब परिवारों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर स्वास्थ्य सुरक्षा को सशक्त किया गया।
2. गरीब महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना: प्रदेश की गरीब महिलाओं को ₹2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
3. लखपती दीदी योजना : ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल।
4. किसान हित सर्वोपरि : किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदना, कृषि लागत को कम करना और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
5. मुख्यमंत्री किसान एवं खेत मजदूर जीवन सुरक्षा योजना: किसानों और खेत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान किया गया।
6. मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनाओं का समन्वित लाभ सुनिश्चित किया गया।
7. हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति : युवाओं और उद्यमियों के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित किए गए।
8. डिजिटल प्रशासन सुधार : ई-ऑफिस, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और स्मार्ट क्लासरूम जैसी योजनाओं से प्रशासनिक पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिला।
9. महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण : दुर्गा शक्ति ऐप, सखी वन स्टॉप सेंटर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और गति दी गई।
10. पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास : अमृत सरोवर, स्वच्छ हरियाणा और ग्राम पंचायत सशक्तिकरण कार्यक्रमों से हरियाणा को हरित और स्वावलंबी बनाने की दिशा में ठोस कार्य हुए हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
