Krishi Sankalp Abhiyan: हरियाणा के 3 गांवों में 'कृषि संकल्प अभियान' के तहत वर्कशॉप का आयोजन, वैज्ञानिकों ने किसानों को दी अहम जानकारी

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Krishi Sankalp Abhiyan: हरियाणा के भिवानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत भुरटाना, किरावड़ और रतेरा गांव में किसानों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के वैज्ञानिकों के साथ बागवानी, पशु पालन और मत्स्य पालन विभाग के विशेषज्ञ शामिल हुए थे।
उर्वरकों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई
वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक, प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण के बारे में बताया गया है। इसके अलावा वर्कशॉप में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर फसल चयन और संतुलित उर्वरकों के इस्तेमाल पर भी चर्चा की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर मुरारी लाल ने बेर, अमरूद और नींबू की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी।
सम्मान निधि योजना के बारे में बताया गया
विशेषज्ञ डॉक्टर जयकिशन ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया था। दूसरी तरफ कृषि विकास अधिकारी डॉक्टर बिसन ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में चर्चा की है। वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर अंचल दास ने धान की सीधी बिजाई और टपका सिंचाई के बारे में बताया था।
वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया
प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने खरीफ सब्जियों की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया गया। पशु रोग जांच अधिकारी डॉक्टर आनंद प्रकाश ने गोबर और दूध जांच के फायदे के बारे में बताया है। उन्होंने मानसून में पशुओं में होने वाली बीमारियों जैसे बांझपन, थनेला, गलघोंटू और मुंहखुर के बारे में भी जानकारी दी।
स्कीमों के बारे में बताया
पशु चिकित्सक डॉक्टर विक्रम ने विभिन्न विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी दी है। विजय कुमार ने बागवानी स्कीमों जैसे नए बाग लगाने, सब्जियों की खेती, वर्टिकल फार्मिंग, नेट हाउस, पॉली हाउस, पानी के तालाब से जुड़ी प्रमुख स्कीमों के बारे में बताया है। सुरेंद्र ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया। मनदीप इफको ने नैनो फर्टिलाइजर्स के बारे में जानकारी दी है।