Haryana Best Places: हरियाणा में रहने के लिए बेस्ट है ये 6 इलाके, भीड़-भाड़ से दूर बीतेंगे सुकूनभरे पल

हरियाणा में रहने के लिए बेस्ट है ये 6 इलाके, भीड़-भाड़ से दूर बीतेंगे सुकूनभरे पल
X

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Haryana Best Places: भीड़-भाड़ से दूर अगर आप भी रहने के लिए शांत कॉलोनियों की तलाश कर रहे हैं, इस लेख में हरियाणा के कुछ ऐसे इलाकों के बारे में बताया है, जहां शांत कॉलोनियां आसानी से मिल जाएंगी। आपके लिए यह बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं।

Best Places Live in Haryana: हरियाणा में अक्सर वायु प्रदूषण और ट्रैफिक की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए लोग शांत और सुकून से भरी जगहों पर रहना पसंद करते हैं। इस लेख में हरियाणा की कुछ ऐसी शांत और पॉश कॉलोनियों के बारे में बताया गया है, जो शांत वातावरण के लिए मशहूर हैं।

सूरजकुंड
सूरजकुंड को हरियाणा के सबसे सुंदर, शांत और पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सूरजकुंड को सबसे साफ इलाकों में जगह दी गई है। इस इलाके में लोगों को बेहतरीन कॉलोनी के साथ-साथ हरियाली के बीच रहने का मौका मिलेगा।

फरीदाबाद सेक्टर 15
फरीदाबाद का सेक्टर 15 को भी सबसे शांत इलाकों में से एक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह इलाका सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन और क्राउन प्लाजा मॉल के पास है। इस इलाके में रहने पर लोगों को शांत माहौल के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं भी आसानी से मिल सकेंगी।

अशोका एन्क्लेव
अशोका एन्क्लेव फरीदाबाद पॉश कॉलोनियों में से एक है। अशोका एन्क्लेव भी अपने शांत वातावरण और साफ-सफाई के लिए काफी चर्चित है। यह इलाका दिल्ली के नेहरू प्लेस, लाजपत नगर और बदरपुर के पास है। शांत कॉलोनियां पसंद लोगों के लिए यह इलाका बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

फरीदाबाद सेक्टर 21, 30 और 14
सेक्टर 21 फरीदाबाद के सबसे अमीर इलाकों में सबसे मशहूर है। इस इलाके से गुड़गांव, दिल्ली, नोएडा से बड़े शहर पास में पड़ते हैं। यह इलाका भी हरियाली और शांत कॉलोनियों में काफी चर्चित माना गया है। सेक्टर 30 फरीदाबाद की सबसे पुरानी और पॉश कॉलोनी में एक मानी गई है। इसके अलावा सेक्टर 14 भी हरियाली से भरा है। यह इलाका भी शांत कॉलोनी के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story