Baghola Flyover: बघौला फ्लाईओवर की 1 लेन खुली, फरीदाबाद से पलवल तक सफर बनेगा आसान

Haryana News Hindi
X

बघौला फ्लाईओवर की 1 लेन खुली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Baghola Flyover: बघौला फ्लाईओवर की 1 लेन खोल दिया गया है। लेन के खुल जाने से फरीदाबाद से पलवल तक लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Baghola Flyover: दिवाली के अवसर पर फरीदाबाद और पलवल के रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर बन रहे बघौला फ्लाईओवर की दिल्ली से पलवल जाने वाली एक लेन बीते दिन यानी रविवार को खोल दी गई है।

लेन के खुल जाने से सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। गाड़ियां आसानी से पलवल की तरफ जा सकेंगी। काफी लंबे वक्त से लोग चाहते थे कि बघौला फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर के खुलने के बाद लोगों का सफर आसान और सुगम बनेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को पुल को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए थे। ताकि फेस्टिव सीजन में इसे खोला जा सके।

4 अंडरपास बने

बघौला फ्लाईओवर करीब 2 किलोमीटर लंबा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह दिल्ली-आगरा मार्ग का सबसे बड़ा पुल है। पुल में 4 अंडरपास बनाए गए हैं। नूर ब्रह्म कंपनी, जनौली मोड़, कौशल विकास यूनिवर्सिटी मोड़ और देवली मोड़ से लोग आवागमन कर सकते हैं। बघौला फ्लाईओवर पर करीब 45 से 50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पुल की अधारशिला जून 2023 में रखी गई थी। पुल शुरू हो जाने से औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story