आस्था पुनिया ने रचा इतिहास: भारतीय नौसेना में बनीं पहली महिला फाइटर पायलट, जानें कितनी मिलेगी सैलरी ?

Aastha Poonia, Navys first female fighter pilot, Sub Lieutenant Aastha Poonia, पहली महिला फाइटर पायलट, आस्था पूनिया
X

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास: नेवी में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, जानें सैलरी ? 

first woman fighter pilot: आस्था पूनिया ने भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। INS डेगा में आयोजित समारोह में उन्हें 'विंग्स ऑफ गोल्ड' से सम्मानित किया गया।

Navy Women Fighter Pilot Astha Poonia: भारतीय नौसेना के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया इंडियन नेवी की पहली महिला फाइटर पायलट बन गईं हैं। बुधवार (3 जुलाई) को विशाखापत्तनम स्थित आईएनएस डेगा में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नौसेना स्टाफ (वायु) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल जनक बेवली ने दिया।

यह पहली बार है जब किसी महिला अधिकारी को भारतीय नौसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह कदम देश की रक्षा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम देने वाला साबित होगा। आस्था पूनिया के साथ ही लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल को भी फाइटर पायलट बनने का सम्मान प्राप्त हुआ। दोनों ने बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स (BHCC) के दूसरे बैच में सफलता प्राप्त की है।

INS डेगा में ऐतिहासिक समारोह
नौसेना के वायुसैनिक प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध आईएनएस डेगा में आयोजित इस समारोह में नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक और प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। यह समारोह इस मायने में खास था क्योंकि यह पहली बार था जब एक महिला फाइटर पायलट को नौसेना में शामिल किया गया।

आस्था पूनिया कौन हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आस्था पूनिया हरियाणा की रहने वाली हैं। यूपी के मेरठ से भी उनका संबंध बताया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने न केवल सभी मानकों को पूरा किया बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। आस्था की यह सफलता देश की करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।

आस्था पूनिया की सैलरी कितनी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना में चयन से पहले सब-लेफ्टिनेंट आस्था पुनिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से ट्रेनिंग ली थी। सब‑लेफ्टिनेंट रैंक पर बेसिक पे 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये मिलते हैं। उन्हें मिलिट्री सर्विस पे (MSP) के साथ-साथ तमाम भत्ते और अन्य सुविधाएं भी दिए जाते हैं।

आस्था पूनिया कौन सा फाइटर जेट उड़ाएंगी ?
आस्था पुनिया (Aastha Punia) कौन सा फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन भारतीय नौसेना के पास मिग-29K जैसे खास लड़ाकू विमान हैं। जो आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत के जरिए उड़ान भर सकते हैं। मिग-29 फाइटर एयरक्राफ्ट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसकी कॉम्बैट रेंज 722 किमी है। जबकि सामान्य रेंज 2346 किलोमीटर की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story