A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

अंबाला: दीपावली के बाद अब अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन पर छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे की ओर से 20 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के दावे किए जा रहे हैं। रेल मंडल के अधिकारी और आरपीएफ के अफसर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से दो रोज पहले ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली विशेष ट्रेन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

आरपीएफ संभाल रहा व्यवस्था

ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही आरपीएफ ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। प्लेटफार्म एक और दो पर आरपीएफ कर्मचारी तैनात कर दिए गए, ताकि कोई भी यात्री पटरी पर आकर ट्रेन में सवार न हो सके। सरहिंद-सहरसा स्पेशल ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों में खूब धक्का मुक्की हुई। स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने लगातार उद्घोषणा करने के निर्देश दिए थे ताकि यात्रियों में किसी प्रकार बौखलाहट न हो। लगातार हो रही उद्घोषणा से यात्रियों को काफी राहत मिली और वो सहरसा की तरफ जाने वाली ट्रेन में बिना किसी परेशानी के सवार हो पाए।

यात्रियों की भीड़ वाले मार्गों पर चली ट्रेन

रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन उन रेल मार्गों पर किया है, जहां यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसमें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सहरसा, दरभंगा जैसे रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेलवे की ओर से पूर्व में लगभग 25 के करीब ट्रेन रेलवे द्वारा इन व्यस्त मार्गों पर चलाई जा रही हैं, लेकिन दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से इनकी संख्या 40 के करीब पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने से काफी राहत भी मिल रही हैं।

इन मार्गों पर चल रही विशेष ट्रेनें

ट्रेन नंबर 04624 का संचालन कटरा-वाराणसी के बीच किया जा रहा है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा-वाराणसी, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर, 04678 फिरोजपुर-पटना, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी, 04554 अंबाला-सहारनपुर, 05006 अमृतसर-गोरखपुर, 05050 अमृतसर-कानपुर, 05566 सरहिंद-सहरसा, 04646 जम्मूतवी-बरौनी, 05735 अमृतसर-कटिहार, 03310 जम्मूतवी-धनबाद, 04526 सरहिंद-सहरसा, 04680 कटरा-कामाख्या, 04662 अमृतसर-सहरसा, 06098 अंबाला-चेन्नई, 04528 सरहिंद-सहरसा, 04534 सरहिंद-सहरसा, 04508 चंडीगढ़-कटिहार और ट्रेन नंबर 04694 लुधियाना-जयनगर के बीच चल रही है। 

पंजाब-हरियाणा से जाते हैं प्रवासी

छठ पूजा को लेकर सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोग पंजाब एवं हरियाणा से अपने घरों की ओर कूच करते हैं। छठ पूजा पूर्वांचल के लोगों का विशेष त्यौहार है। इसी वजह से इस त्यौहार को लेकर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इन दिनों बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं है। रेलवे ने यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई हैं लेकिन ट्रेन में सफर करने वालों की भीड़ रेलवे के अनुमान से कहीं ज़्यादा नज़र आ रही है। रविवार को देर शाम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खूब भीड़ देखने को मिली। अंबाला से बिहार जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, जिसमें दाखिल होना किसी जंग से भी बड़ा काम रहा।

पुलिस व रेलवे अधिकारी बना रहे व्यवस्था

रेलवे पुलिस व अधिकारी यात्रियों को किसी भी तरह ट्रेन में दाखिल करवाने व भीड़ कम करने में जुटे हुए है। इस व्यवस्था को देखने के लिए खुद स्टेशन पर पहुंचे अम्बाला मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि अंबाला मंडल से स्पेशल ट्रेन चलाकर पूर्वांचल बिहार जाने वालों की भीड़ कम की जा रही है। अंबाला मंडल प्रबंधक मनदीप सिंह के आदेश से बिहार जाने वाली गाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन पर रात्रि में रुकने के लिए टेंट यात्री शिविर भी लगाया जा रहा है।

आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्री बेहाल

आम्रपाली एक्सप्रेस के अनारक्षित टिकट यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। जब उन्हें जनरल कोच में सवार होने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने स्लीपर कोच को ही अपना ठिकाना बना लिया। कुछ यात्री सामान सहित एसी कोच में भी सवार हो गए। इस कारण आरक्षित कोच के हालात बेहद खराब हो गए। कंफर्म टिकट यात्रियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, जो अपनी सीट पर ही फंस कर रह गए। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में कोच की संख्या नहीं बढ़ी है। इसका अंदाजा ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली को देखकर लगाया जा सकता है।