अंबाला से चार लड़कियां गायब: CIA समेत कई टीमें हुई रवाना, सभी आठवीं क्लास में पढ़ती हैं

ambala news
X
अंबाला से गायह हुईं चार लड़कियां।
अंबाला शहर से एक ही स्कूल की चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर से एक ही स्कूल की चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है।यहां आठवीं क्लास की चार छात्राओं के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इन छात्राओं के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बलदेव नगर की बताई जा रही है। गायब हुई एक लड़की ने बताया कि उनकी पोती शुक्रवार को बोल रही थी, कि वह स्कूल नहीं जाएगी। कल स्कूल में पार्टी है और ऑटो वाला नहीं आएगा। दादा चाय पी रहे थे, उन्होंने लड़की की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब उन्होंने चाय पीने जब उन्होंने अपनी पोती को देखा तो वह घर से गायब थी।

वहीं इस मामले में लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की टीचर का फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनके बेटी स्कूल नहीं आई है और उसकी क्लास की अन्य छात्राएं भी गायब है। जब टीचर ने कहा कि क्या वे मानसी के साथ है?। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को घर में देखा वो नहीं मिली। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़कियों की तलाश के लिए अंबाला शहर में CIA समेत कई टीमों को रवाना कर दिया है। वहीं पुलिस की कई टीमें आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके अलावा साइबर टीम मोबाइल नंबर ट्रैकिंग पर लगाकर कॉल डिटेल खंगालने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story