Electric Buses: अंबाला से पंचकूला-जीरकपुर तक इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, 3 हजार से ज्यादा यात्रियों को होगा फायदा

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Haryana Electric Buses: हरियाणा रोडवेज की ओर से अंबाला से जीरकपुर और पंचकूला के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है। बताया जा रहा है कि पहले इन बसों को ट्रायल के लिए चलाया गया था। इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले दोसड़का और साहा इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल किया गया था।
कितनी बसों का संचालन किया गया ?
जानकारी के मुताबिक, साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया पर यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से एक इलेक्ट्रिक बस को हटाकर दोसड़का रूट पर शुरु कर दिया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि मौजूदा समय के दौरान अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनमें से 4 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल के तौर पर संचालन किया गया है। अंबाला सिटी बस स्टैंड से लेकर अंबाला छावनी बस स्टैंड के लिए 5 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हुई हैं। इन बसों की सहायता से यात्री कैंट से सिटी और सिटी से कैंट जा रहे हैं। रोजाना 3 हजार से ज्यादा यात्रियों को इसका फायदा हो रहा है।
बोह गांव के लिए एक बस रवाना हुई
अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 7 बजे पहली बस और 7:30 बजे दूसरी बस जीरकपुर- पंचकूला के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह बस 7:30 बजे और 8 बजे अंबाला छावनी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर पंचकूला और जीरकपुर के लिए रवाना हुई है। अंबाला सिटी बस स्टैंड से 2 इलेक्ट्रिक बसें दोसड़का के लिए संचालन कर रही है। जो अंबाला छावनी, साहा , मुलाना होते हुए दोसड़का स्टैंड पर पहुंचेगी। दोनों बसें सुबह के समय 4 चक्कर और शाम के समय 4 चक्कर लगा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ अंबाला सिटी से एक इलेक्ट्रिक बस बोह गांव के लिए रवाना होगी, इसके बाद हर रोज यह बस अंबाला सिटी से कैंट के बीच संचालन करती है।
