SHO Transfer: अंबाला में प्रशासनिक फेरबदल, SP ने 7 SHO का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

X
मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। (file photo)
Ambala SHO Transferred: अंबाला में 7 SHO का तबादला किया गया है। इसे लेकर SP अजीत सिंह शेखावत ने जानकारी दी है।
Ambala SHO Transferred: हरियाणा के अंबाला पुलिस विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि अंबाला के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) अजीत सिंह शेखावत ने बीती देर रात 7 SHO का तबादला किया है। SP ने 6 थाना इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करके ट्रांसफर किया है। SP ने यह फैसला कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया है। इन सभी अधिकारियों को नए एरिया की जिम्मदारी दी गई है। बता दें कि ट्रांसफर किए गए इन 7 SHO में 2 महिला अधिकारी को भी शामिल किया गया है, जिन्हें अंबाला सेक्टर 9 में थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SHO को कौन-कौन से थाने की जिम्मेदारी मिली ?
- SHO सुनीता ढाका को अंबाला शहर के सेक्टर 9 में जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि पहले अधिकारी सुनीता महिला सुरक्षा सेल में SHO के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं, लेकिन अब वह सेक्टर 9 थाने में अपनी ड्यूटी देंगी।
- अंबाला शहर के बलदेव नगर में SHO जिम्मेदारी इंस्पेक्टर धर्मबीर को दी गई है। पहले इंस्पेक्टर धर्मबीर शहर के स्केटर 9 के SHO पद पर कार्यरत थे। लेकिन अब वह बलदेव नगर एरिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अंबाला शहर के SP ऑफिस के पास स्थित साइबर थाने की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह को दी गई है। इससे पहले वह अंबाला के मुलाना में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।
- अंबाला के बराड़ा थाने की जिम्मेदारी धर्मबीर को दी गई है। इससे पहले वह अंबाला के साइबर थाने में ड्यूटी दे रहे थे, लेकिन अब वह बराड़ा एरिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अंबाला में महिला सुरक्षा सेल की ज़िम्मेदारी सतविन्द्र कौर को दी गई है। वे इससे पहले iस्क्रूत्नी सेल की इंचार्ज थीं। साथ ही उन पर फीड बैक सेल की इंचार्ज के रूप में एडिशनल चार्ज भी था।
- प्रमोद कुमार अंबाला के मुलाना क्षेत्र के SHO बने हैं। इससे पहले वह अंबाला के बराड़ा थाने के SHO के रूप में काम कर रहे थे।
- अंबाला शहर के बलदेव नगर थाने के SHO रमेश कुमार को महेश नगर में जिम्मेदारी दी गई है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
