Uttar Kumar: हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार हुए रिहा, यौन शोषण के आरोप में डासना जेल में थे बंद

Delhi News Hindi
X

हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार हुए रिहा।

Actor Uttar Kumar: हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार को रिहा कर दिया गया है। यौन शोषण के आरोप में वह जेल में बंद थे।

Actor Uttar Kumar: यौन शोषण के आरोप में फंसे हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को गाजियाबाद की SC-ST विशेष कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें मंगलवार, 30 सितंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा कर दिया गया। जब वह बाहर आ रहे थे, तो उस समय उनके समर्थकों की भीड़ जेल के गेट पर जमा थी। बता दें कि उत्तर कुमार के खिलाफ हरियाणवी एक्ट्रेस ने बलात्कार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उत्तर कुमार ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया।

पुलिस ने 15 सितंबर को उत्तर कुमार को अमरोहा के फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। अदालत ने गिरफ्तारी के बाद उत्तर कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। शालीमार गार्डन की रहने वाली एक्ट्रेस ने 18 जुलाई को उत्तर कुमार पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। 6 सितंबर को पीड़िता ने जब आत्मदाह का प्रयास किया, तो DGP ने गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की गई।

'राजी बोल जा' गाने में किया था काम
यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस का नाम भव्या है, जिन्होंने उत्तर कुमार के साथ हरियाणा के मशहूर गाने ‘राजी बोल जा’ में काम किया है। इसके अलावा भव्या कई अन्य म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। 'राजी बोल जा' गाने के अलावा भव्या ने उत्तर कुमार के साथ भी कई गानों में काम किया है।

'धाकड़ छोरा' से मिली थी पहचान
एक्टर उत्तर कुमार को 'धाकड़ छोरा' फिल्म से पहचान मिली थी। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद उत्तर कुमार को हरियाणा और पश्चिमी यूपी के घर-घर में पहचान मिली थी। इस फिल्म से उत्तर कुमार को 'धाकड़ छोरा' के नाम से पहचाना जाना लगा। उत्तर कुमार ने कई दूसरी फिल्मों में भी काम किया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story