रोहतक में बोले अभय चौटाला: किसी कीमत पर एक नहीं होगी इनेलो-जजपा, हमारे रास्ते अलग

रोहतक में कार्यकारिणी को संबोधित करते अभय चौटाला।

रोहतक में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में नेताओं के साथ अभय चौटाला।
रोहतक में बोले अभय चौटाला : हरियाणा में देवीलाल परिवार के एक होने के कयासों पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर पूर्ण विराम लगा दिया। रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में अभय चौटाला ने कहा कि जिन्होंने इनेलो से विश्वासघात किया, उनके साथ कभी भी हाथ नहीं समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश में जजपा, कांग्रेस व भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। भाजपा ने इनेलो को कमजोर करने के लिए जिन कमजोर लोगों के साथ हाथ मिलाया, क्या ऐसे लोगों के साथ हमें कभी हाथ मिलाना चाहिए। इनेलो व जजपा में कभी कोई समझौता नहीं होगा। मैं पहले ही बोल चुका हूं, उन लोगों से हमारा कोई रिश्ता नहीं है। इससे आगे बोलने के लिए कुछ नहीं है। अपने इस संबोधन के दोरान अभय चौटाला भावुक हो गए।
जिनकी खिसक चुकी जमीन, वो अब कर रहे नया प्रचार
अपने चाचा चौ. रणजीत चौटाला पर हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि जिसने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपा, अब उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। अब वो नया प्रचार कर रहे हैं कि परिवार एक हो जाए। जिसने ओमप्रकाश चौटाला की पीठ में छुरा घोंपकर इनेलो को कमजोर कर बनी बात बिगाड़ी, उससे मैं कभी हाथ नहीं मिला सकता। मैं उस रणजीत सिंह को कभी नेता नहीं मिला सकता।
सीडी में 50 करोड़ मांग रहा राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र पर हमला बोलते हुए अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक ष्डयंत्र रचकर चौ. ओमप्रकाश चौटाला को जेल में डाला। उससे कभी हम हाथ नहीं मिला सकते। राव नरेंद्र के प्रदेश में कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। राव नरेंद्र सिंह एक सीडी में सीएलयू के लिए 50 करोड़ रुपये मांग रहे हैं। जो पार्टी साफ छवि के नेता को प्रधान नहीं बना सकती है, वह पार्टी कैसे आगे बढ़ सकती है।
जनता की दी पगड़ी को किसी के पैरों में नहीं रखा
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक साजिश के तहत जब ओमप्रकाश चौटाला को जेल भेजा तो भाजपा के बहुत से नेताओं ने मोदी से मिलने की शिफारिश की थी। ओमप्रकाश चौटाला का स्पष्ट कहना था कि लोगों ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी है, उस पगड़ी को किसी के पैरों में नहीं रख सकते। भाजपा बदमाशों को संरक्षण दे रही है तथा हम उसे कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपा ने यदि बदमाशों पर अंकुश नहीं लगाया तो हम जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे।
सरकार को सीडी देने वाले अशोक अरोड़ा खुदा कर रहे बचाव
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक अरोड़ा खुद कांग्रेस विधायकों की सीडी लेकर सरकार के पास गए थे। अब कांग्रेस में जाने के बाद अशोक अरोड़ा ही बचाव कर रहे हैं। सरकार बताए कि 11 साल तक सीडी को क्या दबाकर रखा गया। इनेलो अब भी इस मामले की जांच कर रही है।
अशोक अरोड़ा बताए, क्यों सीडी लेकर गए थे
नाम सुनकर बाबू-बेटे को नहीं आती नींद
अभय सिंह चौटाला ने हुड्डा परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी उनका नाम सुनते हैं तो बाबू-बेटे को नींद नहीं आती। दो दिन पहले दीपेंद्र हुड्डा ने कुछ बोला, क्या भूपेंद्र हुड्डा उन्हें रोहतक के विधानसभा हलकों का दौरा करने से रोकेंगे। एक तरफ पूरा प्रदेश डूब रहा है और दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरा कर रहे हैं।


