Logo
election banner
Arjun Modhwadia joins BJP: मोढवाडिया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस के स्टैंड से नाराज थे। 67 साल के मोढवाडिया कांग्रेस 1997 में जुड़े थे। वो पिछले विधानसभा चुनाव में पोरबंदर से जीते थे।

Arjun Modhwadia joins BJP: गुजरात में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री से पहले मंगलवार को वरिष्ठ राजनेता अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल हो गए। एक दिन पहले 4 मार्च को मोढवाडिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। मोढवाडिया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस के स्टैंड से नाराज थे। 67 साल के मोढवाडिया कांग्रेस 1997 में जुड़े थे। वो पिछले विधानसभा चुनाव में पोरबंदर से जीते थे। मोदी जब गुजरात सीएम थे, तब 2004 से 2007 के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।

अर्जुन मोढवाडिया के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंबरीश डेर और वरिष्ठ नेता मुलू भाई कंडोरिया ने भी भाजपा का दामन थामा। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

उप चुनाव में मिलेगा टिकट
अर्जुन मोढवाडिया 2 बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी बार 2022 में चुनाव जीता था। मोढवाडिया ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाला है। उम्मीद है कि उन्हें लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उप चुनाव में भाजपा टिकट दे सकती है। 

मोढवाडिया ने चिट्ठी में लिखी थी ये बातें
मोढवाडिया ने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र भी लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करके भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एक पार्टी के रूप में कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही।

चिट्ठी में राहुल गांधी की असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी जिक्र है। उन्होंने लिखा है कि कैसे राहुल गांधी ने असम में हंगामा किया, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता और लोग नाराज हो गए।

इस्तीफे के बाद मोढवाडिया ने कहा कि जब कोई राजनीतिक दल लोगों से संपर्क खो देता है, तो वह एक एनजीओ बन जाता है। राम मंदिर लोगों की आस्था का मामला था, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने प्रतिष्ठा समारोह में शामिल न होकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

इस्तीफे से चौंक उठे थे शक्तिसिंह गोहिल 
गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने माढवाडिया के इस्तीफे पर आश्चर्य जताया था। उन्होंने कहा था कि मोढवाडिया ने सात मार्च को गुजरात में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के लिए रविवार को गोधरा में मधुसूदन मिस्त्री सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठकों में भाग लिया था।

अब गुजरात में कांग्रेस के 14 विधायक
मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ राज्य विधानसभा में कांग्रेस की संख्या 182 के सदन में 17 से घटकर 14 हो गई है। इससे पहले, कांग्रेस नेता और पहली बार विधायक बने चिराग पटेल ने आनंद जिले की खंभात विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले महीने एक और वरिष्ठ नेता और विजापुर (मेहसाणा) के विधायक सीजे चावड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

5379487