दिल्ली में जीबी पंत नगर विश्वविद्यालय की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के सबसे आमों की छोटी बड़ी किस्मों का प्रदर्शन किया गया।

दिल्ली में जीबी पंत नगर विश्वविद्यालय की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दुनिया के सबसे आमों की छोटी बड़ी किस्मों का प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शनी में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे छोटे आम को शामिल किया गया। बड़ा आम जहां खरबूजे जैसा था, वहीं छोटा आम अंगूर जैसा था।
क्या आप इन आमों का नाम बता सकते हैं, अगर जानकारी नहीं है, तो आगे की स्लाइड में पढ़िये आम की इन दोनों किस्मों का नाम क्या है।
बागवानी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अशोक कुमार का कहना है कि भारत में आम की 1200 से अधिक किस्में शामिल हैं। दशहरी और अल्फांसो सबसे लोकप्रिय किस्में हैं।
प्रोफेसर अशोक कुमार के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े आम का नाम हाथीझूल है, जबकि सबसे छोटे आम का नाम अंगूर लता है।
प्रोफेसर का कहना है कि आम की विभिन्न किस्मों को देखने के लिए लोग आतुर रहते हैं। हाथीझूल और अंगूर लता आम को लेकर लोगों का खासा उत्साह देखा गया।
More Stories