पराठे के अलावा जामा मस्जिद के पास मिलते हैं शाही शीरमल, एक बार जरूर करें ट्राई

शाही शीरमल मुगलों का शाही पिज्जा कहलाता है। यह मुगल शाही व्यंजन है।
दिल्ली के जामा मस्जिद के पास एक स्पेशल शाही शीरमल सर्व करने वाली दुकान है, जिसका स्वाद आपको मनमोहित कर देगा।
शाही शीरमल का अर्थ होता है दूध से भरपूर मिठाई। जी हां, यह ड्राई फ्रूट से बनी मिठाई होती है।
इसे बनाने के लिए केसर, दूध, घी, पिस्ता, काजू, बादाम, सूखा मेवा और अखरोट का इस्तेमाल किया जाता है।
शाही शीरमल की कीमत 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलता है।
देखने में यह एक गोल चपटी रोटी की तरह होता है। इसे ड्राई फ्रूट से सजाकर 5 से 7 मिनट तक लोहे के चूल्हे पर पकाया जाता है।
उसके बाद इसे देसी घी में डुबोया जाता है। उसके बाद सर्व किया जाता है।
More Stories