दिल्ली के पुराने किले में महाभारत काल के सबूत मिले, आगे देखिये तस्वीरें...

09 May 2024

दिल्ली के पुराने किले में ASI की टीम 1954 से अब तक 4 बार खुदाई कर चुकी है। अब 5वीं बार खुदाई चल रही है।

ASI की टीम को पिछले साल यहां से भगवान विष्णु, गणपति और मां लक्ष्मी की मूर्तियां मिली थीं। यह महाभारत काल की बताई जा रही है।

साथ ही पेंटेड ग्रे वेयर कल्चर (PGW) से जुड़े कुछ मिट्टी के बर्तन भी मिले। इसे महाभारत काल से जुड़े सबूत माने गए।

पेंटेड ग्रे वेयर कल्चर के बारे में पहली बार 1940 से 1944 के बीच पता चला था। 1950-52 के दौरान हस्तिनापुर में ASI को यह सबूत मिले थे।

4 बार की खुदाई के दौरान मुगल काल, सल्तनत काल, राजपूत काल, गुप्त काल, कुषाण काल और मौर्य काल का सामान भी मिल चुका है।

महाभारत काल में पांडवों ने भी दिल्ली यानि तब के इंद्रप्रस्थ को राजधानी बनाया था, उसी इंद्रप्रस्थ के साक्ष्य तलाशने की कोशिश हो रही है।