दिल्ली के छोले भटूरे देशभर में यूं ही मशहूर नहीं, भरोसा नहीं तो इन टॉप 5 दुकानों पर अवश्य जाएं...

10 May 2024

फोटो क्रेडिट: Chole Bhature in Delhi

दिल्ली के छोले भटूरे देशभर में यूं ही मशहूर नहीं, भरोसा नहीं तो इन टॉप 5 दुकानों पर अवश्य जाएं...

पश्चिमी दिल्ली में राजौरी गार्डन स्थिति प्रेम दी हट्टी के छोले भटूरे की स्वादिष्ट थाली आपको जरूर चखनी चाहिए।

जेल रोड स्थित रामा छोले भटूरे भी बहुत प्रसिद्ध हैं। विराट कोहली को भी यहां के छोले भटूरे बेहद पसंद हैं।

पहाड़गंज में सीताराम दीवान चंद पर हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती है। हमसे इसकी तारीफ सुनने की बजाए स्वयं स्वाद चखकर फैसला करें।

कमला नगर में चाचा दी हट्टी भी छोले भटूरों के लिए मशहूर है। इसके साथ ही यहां की लस्सी भी फेमस है।

बाबा नागपाल के छोले भटूरों का स्वाद लेने दूरदराज इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं। यह शॉप लाजपत नगर में स्थित है।