दिल्ली में बना रहे पिकनिक प्लान, तो असिता ईस्ट पार्क किसी जन्नत से कम नहीं

25 Apr 2024

यह पार्क हरियाली से घिरा है, यहां आपको फूलों की सुंदर प्रजातियां देखने को मिलेंगी।

फूलों के अलावा यहां सुंदर-सुंदर पक्षी भी देख सकते हैं, जिनकी आवाज सुनकर आनंद से भर जाएंगे।

यह जगह यमुना नदी के किनारे है, जो कि दिल्ली के शोर शराबे से बिल्कुल अलग है।

आप यहां जाकर पिकनिक का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। साथ ही, अकेले जाने पर भी आनंदित ही होंगे।

यहां पांच एकड़ में जलाशय, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए पार्क समेत कई खूबियां हैं।

असिता ईस्ट पार्क में एंट्री और पार्किंग की सुविधा बिल्कुल फ्री है।