Delhi Crime News: गुरुवार को पूर्वी दिल्ली में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। महिला की पहले चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई, इसके बाद उसके शव को जलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने बताया कि पांडव नगर में पीसीआर के पास एक महिला का कॉल आया कि पटपड़गंज इलाके में एक महिला आग से बुरी तरह जल गई है। पुलिस को मामले की जानकारी देने वाली महिला पीड़िता की पड़ोसी है।
मृतका का नाम प्रियंका बताया गया है। पुलिस को सूचना देने वाली महिला ने बताया कि प्रियंका के घर से धुआं उठता देख, वो वहां पहुंची। महिला ने देखा कि पीडित आग से बुरी तरह से झुलस चुकी थी। उसका अधजला शव घर के अंदर पड़ा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंची, तो देखा कि प्रियंका का अधजला शव घर के अंदर एक कमरे में पड़ा है। पुलिस ने आनन -फानन में उसे एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॅाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि महिला को पहले चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई। इसेक बाद उसका शव जलाने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ेंः हाथ में पिस्टल, साथ में बदमाशों का गैंग... कौन है 'लेडी डॉन जिकरा'?
जांच में पता चला कि प्रियंका ने अरुण नाम के युवक से दूसरी शादी की। महिला ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद दूसरी शादी रचाई थी। उसके पहले पति का नाम संदीप था। अरुण और उसके परिजनों को इस बारे में नहीं पता था कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी है।
पुलिस ने जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में महिला का पहला पति संदीप वारदात को अंजाम देकर भागता हुए दिखा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी संदीप की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः आतंकी हमले के बाद 90% बुकिंग रद्द; पर्यटक बोले-जहां से लौटने की गारंटी नहीं, वहां कैसे जाएं