Delhi-NCR Weather Today:दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आज दिन में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अगले हफ्ते की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।
बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया।