A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भारत के मसाले और भारत के मसालेदार व्यंजनों की दुनियाभर में तारीफ होती है। किसी ने एक बार भी परंपरागत अंदाज में पका भारतीय खाना चख लिया तो जिंदगी भर स्वाद भूल नहीं सकता। शाकाहारी हो या मांसाहारी खाना... भारतीय पाक कला में माहिर हैं। यही वजह है कि भारत के तीन व्यंजनों का स्वाद पूरी दुनिया के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। दिल्ली का बटर चिकन, हैदराबाद की बिरयानी हो या मुंबई और चंडीगढ़ का कीमा, इन्होंने दुनिया के टॉप व्यंजनों में जगह बनाई है।

ये सर्वे करने वाली ग्लोबल एजेंसी ने उन रेस्टोरेंट्स के नामों का भी जिक्र किया है, जो इन स्वादिष्ट व्यंजनों को परोसने में सबसे आगे हैं। अगर कभी दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद या मुंबई जाना हो और इन व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इन रेस्टोरेंट की विजिट अवश्य करनी चाहिए। तो चलिये बताते हैं कि कौन से शहर का रेस्टोरेंट किस व्यंजन के लिए पूरी दुनिया से बधाई पा रहा है।

दिल्ली के ये रेस्टोरेंट बटर चिकन के लिए फेमस
दिल्ली स्थित मोती महल रेस्टोरेंट बटर चिकन के लिए खासा प्रसिद्ध।

क्रोएशिया की एजेंसी टेस्ट एटलस ने 2024-25 के लिए दुनिया के टॉप 100 व्यंजनों की सूची साझा की है। इस सूची में भारत का बटर चिकन 29वें नंबर पर है। इस एजेंसी ने तीन ऐसे रेस्टोरेंट्स के नामों का भी उल्लेख किया है, जो भारत में सबसे अधिक स्वादिष्ट बटर चिकन परोसते हैं। खास बात है कि ये तीनों रेस्टोरेंट दिल्ली में है।

पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद के पास स्थित करीम रेस्टोरेंट इस सूची में पहले स्थान पर है। वहीं नेताजी सुभाष पैलेस स्थित मोती महल रेस्टोरेंट दूसरे और पंडारा मार्केट स्थित गुलाटी 6 रेस्टोरेंट तीसरे स्थान पर है। इस एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि बटर चिकन का आविष्कार मोती महल के शैफ ने अनजाने में किया था। लेकिन, आज पूरी दुनिया इस डिश की दिवानी है।

हैदराबाद की बिरयानी
हैदराबाद का जेवल ऑफ निजाम रेस्टोरेंट हैदराबादी बिरयानी के लिए खासा प्रसिद्ध।

हैदराबादी बिरयानी दक्षिण भारतीय व्यंजनों में शामिल है। बताया जाता है कि इसकी रेसिपी मुगलों के शासन के दौरान फारस से भारत आई थी। दिल्ली में भी हैदराबादी बिरयानी के लिए कई रेस्टोरेंट्स फेमस हैं, लेकिन ग्लोबल एजेंसी ने इस रिपोर्ट में हैदराबाद के तीन रेस्टोरेंट का जिक्र किया है, जो कि हैदराबादी बिरयानी पकाने में सबसे बेहतर हैं।

ये भी पढ़ें : बहुत खा चुके छोले-भटूरे, अब चखिये दिल्ली के बेस्ट मटन चिकन का स्वाद; दीवाने हो जाएंगे आप

हैदराबाद के सागर महल कॉप्लेक्स स्थित द गोलकोंडा रिसोर्ट में जेवल ऑफ निजाम नाम से रेस्टोरेंट है, जो कि सबसे स्वादिष्ट हैदराबादी बिरयानी परोसते हैं। जवाहर नगर के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट दूसरे नंबर पर, जबकि चारमीनार के पास स्थित होटल शादाब तीसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कभी हैदराबाद जाना हो, तो इन रेस्टोरेंट की विजिट कर स्वादिष्ठ बिरयानी का स्वाद अवश्य लेना चाहिए।

कीमा के लिए मुंबई और चंडीगढ़ के ये रेस्टोरेंट फेमस
चंडीगढ़ का पाल ढाबा नॉन वेज के लिए भी खासा लोकप्रिय है।

क्रोएशिया की एजेंसी टेस्ट एटलस ने दुनिया के टॉप 100 व्यंजनों में भारत के कीमा को 100वें स्थान पर रखा है। कीमा मेमना या बकरी के मांस को हरी मटर, आलू, प्याज, अदरक, लहसून, घी और गरम मसालों के साथ देसी घी के साथ पकाकर करी के रूप में सर्व किया जाता है। यह व्यंजन पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग भी खासा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली के ये व्हीकल्स आपको स्वाद की दुनिया में ले जाएंगे, टिकट का खर्चा भी नाममात्र 

भारत की बात करें तो उत्तर भारतीय इस व्यंजन को बड़ी चाव से खाते हैं। रेस्टोरेंट की बात करें तो मुंबई के शहीद भगत सिंह रोड पर ओलंपिया कॉफी हाउस के पास स्थित लियोपोल्ड कैफे पहले स्थान पर है। चंडीगढ़ के सेक्टर 28 डी स्थित पाल ढाबा दूसरे और नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नजदीक नेशनल क्रॉफ्ट म्यूजिमय के पास स्थित कैफे लोटा तीसरे स्थान पर है। अगर कभी इन रेस्टोरेंट में भी जाना हो, तो इन व्यंजनों का अवश्य स्वाद लीजिए। उम्मीद है कि आप इनका स्वाद लेकर निराश नहीं होंगे।