A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi News: दिल्ली के हर्ष विहार में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से छह साल के मासूम के मौत हो गई है। बताया जा रहा है बच्चा छज्जे पर खेल रहा था। इसी दौरान छज्जा गिर गया और बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल में भी लेकर गए। लेकिन, उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना हर्ष विहार थाना की है। यहां प्रताप नगर की एक इमारत की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह साल के प्रिंस की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम पांच बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पता चला कि जिस मकान का छज्जा गिरा है। वह 50 वर्ग गज में बना हुआ है और मकान पुराना होने की वजह से जर्जर हालत में है। भारी बारिश की वजह से उसमें सीलन भी आ गई थी। इसके बाद पुलिस दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंची। जहां, प्रिंस की मौत हो गई। 

छह महीने से किराए पर रह रहा था परिवार 
पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता संतोष ने बताया कि मकान का मालिक रामजी लाल है। वह भी इसी मकान के भूतल पर रहता है और संतोष अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ छह माह से यहां किराये पर रह रहा है। मकान जर्जर हालत में है। शाम को उनका बेटा छज्जे पर खेल रहा था। अचानक छज्जा गिर गया। इससे प्रिंस भी नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद से मकान मालिक फरार है।