Logo
आम आदमी पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा कि भारत में बहुत सारी सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने यूएस के समक्ष सरेंडर नहीं किया। उन्होंने मौजूद सरकार से तीखे सवाल भी पूछे हैं।

भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के लिए फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। अब अमेरिका में भारतीय सामान पर टैरिफ 50 फीसद की जगह 18 फीसद  लगेगा। वहीं रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25 फीसद अतिरिक्त टैक्स भी हटा दिया गया है। इस समझौते को लेकर आम आदमी पार्टी भड़क गई है। 

आम आदमी पार्टी, दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत में बहुत सारी सरकारें रहीं, लेकिन कई सरकारें कमजोर थीं, जिनके पास बहुमत तक नहीं था... गठबंधन की सरकार होती थी। राजनीतिक रूप से कमजोर सरकारों ने भी अमेरिका के आगे इस तरह से देश का सरेंडर नहीं किया। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि अमेरिकी सामान पर तो जीरो टैरिफ हो जाए, मतलब वह जो भी आकर भारत में बेचे तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा और हमारा व्यापार वहां पर एक्सपोर्ट हो रहा है तो 18 पर्सेंट टैरिफ लग रहा है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका धमकी दे रहा कि रूस से तेल नहीं खरीदेगे, अब तुम ईरान से तेल नहीं खरीदोगे, अब तुम बस अमेरिका से तेल खरीदोगे। आप नेता ने आरोप लगाया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भारत को उसी तरह चलाएंगे, जैसे वे वेनेजुएला को चला रहे हैं। वो कहेंगे सीजफायर तो हम कहेंगे सीजफायर, वो कहेंगे उनसे खरीदो तो हम उनसे ही खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा भारत सरकार से यही सवाल है कि क्या आपने भारत को अमेरिका के आगे सरेंडर कर दिया।

5379487