Sanjay Singh on Bidhuri: 'दिल्ली चुनाव में भाजपा सीएम का चेहरा होंगे बिधूड़ी', विवादित बयान के बाद संजय सिंह का दावा

Sanjay Singh targeted Ramesh Bidhuri on his staterment on CM Atishi and Priyanka Gandhi
X
संजय सिंह और रमेश बिधूड़ी।
Sanjay Singh on Bidhuri: भाजपा नेता संजय सिंह के बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। आप नेता संजय सिंह ने भी उनके बयान को लेकर निंदा जताई और कहा कि भाजपा ने उन्हें अपना सीएम चेहरा बनाया है।

Sanjay Singh on Bidhuri: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल में काफी हलचल है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान के कारण राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने रमेश बिधूड़ी को करारा जवाब दिया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा नेता ने महिलाओं और महिला मुख्यमंत्री को लेकर भद्दी और अपमानजनक बात की है।

'गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं भाजपा नेता'- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता गुंडागर्दी की भाषा बोलते हैं। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर कहा कि उन्होंने अपना बाप बदल लिया है। उनके पिता जी की उम्र 80 साल है और वे वृद्ध होने के साथ ही बीमार भी रहते हैं। ऐसे में आप उन्हें गाली दे रहे हैं, इसके लिए आपको शर्म आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी: प्रियंका गांधी पर दिया था विवादित बयान, अब बोले- मुझे खेद है; जानिये पूरा मामला

'भाजपा नेताओं को गालियां देने की मिलती है ट्रेनिंग'

रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की। भले ही वो दिल्ली में हमारे खिलाफ हैं लेकिन महिला के सम्मान को लेकर आम आदमी पार्टी कोई मतभेद नहीं रखती। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा में गालियां देने की ट्रेनिंग दी जाती है। रमेश बिधूड़ी ने आतिशी के पिता को गालियां देकर ये साबित कर दिया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी गालीबाज और गुंडों की पार्टी है। भाजपा नेता एक महिला मुख्यमंत्री को गाली दे रहे हैं और भाजपा के आका ये सब सुनकर काफी खुश हैं।

'भाजपा ने बिधूड़ी को बनाया सीएम पद का उम्मीदवार'

संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से बिधूड़ी ने महिलाओं को लेकर बात की, इससे साफ हो रहा है कि भाजपा ने बिधूड़ी को सीएम उम्मीदवार बना दिया है। अब दिल्ली की जनता को तय करना है के वे गाली देने वाले रमेश बिधूड़ी को सत्ता में लाएंगे या फिर महिलाओं के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को। दिल्ली की जनता भाजपा की जमानत जब्त कराने के लिए तैयार है।

सिंह ने पीएम मोदी के आप-दा वाले बयान को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ही गारंटी हैं। पंजाबी भाषा में कोई पूछे कि दिल्ली किसका है? तो जवाब आप-दा ही होगा। ये बात तो खुद मोदी जी भी मानते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी पर बयान देकर दोतरफा घिरे रमेश बिधूड़ी, पहले कांग्रेस अब सिसोदिया ने किया पलटवार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story