A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Ceiling Collapse: दिल्ली के किराड़ी विधानसभा के प्रेम नगर के जे ब्लॉक में एक मकान की घत गिरने से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति को घायल बताया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर के सदस्य छज्जे के हिस्से पर सोए हुए थे और छज्जा टूट कर गिर गया, जिसके चलते महिला गायत्री देवी और पुरूष सुख राम सिंह की मौत हो गई।
छत गिरने से दो की मौत और एक घायल
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "छत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत तीन दमकल गाड़ियां और एक बचाव दल को पर भेजा गया। मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों ने शुक्रम (85) और उनकी 75 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया तथा उनके बेटे विनोद को चोटें आईं। उन्होंने कहा, "विनोद का संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा था।"
पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस थाने में रात करीब 2:57 बजे छत गिरने से लोगों के हताहत होने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि तीन लोग घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बेटे विनोद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पूर्व पार्षद ने पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की
वहीं, पूर्व निगम पार्षद सुरजीत सिंह पवार ने भी इस घटना को सोशल मीडिया पर साझा किया है और इस घटना को दुखद बताते हुए लोगों से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है। दरअसल, यह सभी बीती रात छत पर छज्जे के हिस्से में सोए हुए थे और अचानक से वह छज्जा ही नीचे गिर गया।
