A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rohan Jaitley Re Elected DDCA President: रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने लगातार दूसरी बार दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का चुनाव जीत लिया है। वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद कीर्ति आजाद (Kirti Azad) को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को फिर से DDCA का अध्यक्ष चुना गया है।

दरअसल, डीडीसीए का चुनाव 13, 14 और 15 दिसंबर को कराया गया है। इस चुनाव में डीडीसीए के 2,413 सदस्यों ने वोट डाले थे। किसी उम्मीदवार को जीत दर्ज करने के लिए 12,07 वोटों की जरूरत होती है। रोहन जेटली को 1,577 वोट मिले है। वहीं कीर्ति आजाद के पक्ष में केवल 777 वोट ही डाले गए। जिसके बाद रोहन जेटली को विजयी घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी की X पोस्ट से बांग्लादेश नाराज: कहा, 1971 की जंग हमारी जीत थी, भारत ने सिर्फ सहयोग किया

जेटली समूह के सभी सदस्यों ने मारी बाजी

खबरों की मानें, तो जेटली समूह के सभी सदस्यों ने ही DDCA के अन्य सभी पदों पर कब्जा कर लिया है। उपाध्यक्ष पद पर शिखा कुमार को 1,246 वोट मिले हैं। जबकि, राकेश कुमार बंसल के पक्ष में 536और सुधीर कुमार अग्रवाल को कुल 498 वोट मिले है। इसके अलावा सचिव पद पर अशोक शर्मा और कोषाध्यक्ष पद पर हरीश सिंगला ने जीत हासिल की है। वहीं अमित ग्रोवर को संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया है।

कौन हैं रोहन जेटली 

रोहन जेटली भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। अरुण जेटली 14 सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे। वहीं रोहन जेलटी की बात करें तो उन्होंने भारत से लॉ की डिग्री ली है और कॉर्नेल यून‍िवर्स‍िटी से मास्टर ऑफ लॉ (LLM) की है। वह प्रैक्टिसिंग वकील हैं। अभी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंड‍िया और दिल्ली हाइकोर्ट में केस देखते हैं। वहीं मार्च 2024 में रोहन को दिल्ली हाइकोर्ट में के लिए केंद्र सरकार के स्थायी वकील (स्टैंड‍िंग काउंस‍िल) के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें- मस्जिद में धार्मिक नारेबाजी का मामला