A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह का सफल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जिसकी झलक फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में भी देखने को मिलेगी। पुलिस का दावा है कि छह लेयर की सुरक्षा में  गणतंत्र दिवस का समारोह का संपन्न होगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस के हजारों जवानों के अलावा कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, पीसीआर वैन, स्वाट, स्नाइपर्स और अति सुरक्षा बल की यूनिट मौजूद रहेगी। 

ये भी पढ़ें- अटल पेंशन योजना में बड़े बदलाव की तैयारी 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए इस समय पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है। केवल कर्तव्य पथ से लेकर लाल किले तक आने वाली परेड के लिए खास इंतजाम तो किए ही गए हैं, बल्कि अन्य इलाकों में भी लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कई हफ्तों पहले से प्लानिंग शुरू कर दी गई थी। वहीं जिन लोगों ने लाइसेंस पर हथियार लिए हुए हैं, उनके हथियार भी जमा किए जा रहे हैं। समारोह के बाद उनके हथियार उन्हें वापस किए जाएंगे। इसके अलावा एसएचओ से लेकर डीसीपी तक इलाकों में गश्त कर रहे हैं। नाइट पट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। यमुना में भी बोट्स के जरिए पट्रोलिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा ड्रोन्स से भी नजर रखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें- नवाब की संपत्तियों पर विवाद: 15,000 करोड़ की शाही संपत्ति पर सरकार ने ठोका दावा

आज सौ से ज्यादा बिल्डिंग्स रहेंगी सील

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जहां से भी परेड गुजरेगी उसके आस पास की सौ से ज्यादा बिल्डिंग्स 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 23 जनवरी दोपहर 12 बजे तक सील कर दी जाएंगी। वहीं 26 जनवरी की परेड से पहले 25 जनवरी की दोपहर 12 बजे से 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक इन बिल्डिंग्स को सील रखा जाएगा। ऊंची इमारतों में पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद आला अधिकारी अधिकारिक तौर पर मीडिया को संबोधित कर के सुरक्षा इंतजामों के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ें-  सरकारी नौकरी मिलते ही लक्षिता ने बजरंग को छोड़ा