Logo
election banner
Delhi News: एनडीएमसी राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गोल चक्कर को रिडेवलप करने का प्लान तैयार किया है। गोल चक्कर के बीच में हाथियों का स्कल्पचर लगाया जाएगा। वहीं, बाहरी किनारे पर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।

Delhi News: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास स्थित गोल चक्कर आने वाले अगले कुछ महीनों में एक नए लुक में नजर आएगा। एनडीएमसी ने गोल चक्कर को नए सिरे से रिडेवलप करने का प्लान बनाया है। इसके सेंटर में सफेद हाथियों का स्कल्पचर लगाया जाएगा और ग्रास बेड्स को फ्लावर बेड्स के रूप में विकसित किया जाएगा। गोल चक्कर के बाहरी किनारे पर लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए फुटपाथ भी बनाया जाएगा। गोल चक्कर के रिडेवलपमेंट प्लान पर एनडीएमसी ने कुल 90 लाख रुपये खर्च करने का बजट तैयार किया है।

एनडीएमसी करेगी रीडेवलप

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने बताया कि एनडीएमसी के एरिया में कुल 52 गोल चक्कर हैं। इसमें से हरेक गोल चक्कर को नए सिरे से रिडेवलप करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में पंचशील मार्ग क्रॉसिंग को रिडेवलप करने का प्लान बनाया है। पंचशील क्रॉसिंग के ट्रैफिक आईलैंड एरिया में ध्वज भी लगाया जाएगा। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोल चक्कर को भी रिडेवलप करने का प्लान है। इस गोल चक्कर के बीच में सफेद हाथियों के समूह का स्कल्पचर लगाने का प्लान बनाया गया है। गोल चक्कर के अंदर ही फ्लावर बेड्स बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग रंगों के होंगे। 

 फुटपाथ भी बनाया जाएगा

एनडीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, गोल चक्कर काफी बड़ा है। इसके सबसे बाहरी हिस्से पर चारों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आसपास रेजिडेंशियल कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुबह की सैर करने के लिए बेहतर जगह मिल सके, इसके लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। गोल चक्कर को चार सड़के जोड़ती हैं। इसमें से एक बाबा खड़क सिंह मार्ग, दूसरा मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्ग, तालकटोरा मार्ग और शेख मुजीबुर रहमान मार्ग है।

इन चारों सड़कों पर दो-दो लैंप पोस्ट यानी इलेक्ट्रिक पोल लगाए जाएंगे। इसके अलावा, गोल चक्कर के चारों ओर ट्रैफिक आईलैंड पर भी लैंप-पोस्ट लगाने का प्लान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, काम करीब तीन से चार महीने के अंदर पूरा होगा और इस कार्य के लिए कुल 90 लाख का रुपये खर्च का एस्टिमेट तैयार किया गया है। 

jindal steel Ad
5379487