तिहाड़ जेल में मर्डर: दो कैदियों के बीच खाने को लेकर हिंसक झड़प, कैदी के सीने पर वार कर की हत्या

Delhi Tihar Jail Murder
X
तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या।
Delhi Tihar Jail Murder: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Delhi Tihar Jail Murder: देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई है। जेल अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दो कैदियों के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। बाद में यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक कैदी की हत्या कर दी गई। आगे कहा कि मृतक जेल में सेवादार के रूप में काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तिहाड़ के जेल नंबर 3 की है।

खाने को लेकर हुई बहस में कैदी की हत्या

जेल अधिकरियों ने बताया कि मृतक का नाम दीपक है। उसकी उम्र 29 साल थी। वहीं, हत्या करने वाले कैदी का नाम अब्दुल बशीर अखोंदजादा है। इसकी उम्र 44 साल है। यह मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है। दोनों कैदियों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अब्दुल ने धारदार हथियार से दीपक के सीन पर वार कर दिया। जेल प्रशासन ने सूचना मिलते ही दीपक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।अब्दुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मैजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं।

'आप' सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। केजरीवाल तिहाड़ जेल परिसर की सेंट्रल जेल संख्या 2 में बंद हैं। हालांकि, उनकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के साथ साजिश हो रही है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है।

कैदियों ने किया था एक-दूसरे पर सुए से हमला

बता दें कि इससे पहले भी तिहाड़ में कैदियों ने एक-दूसरे पर सुए से जानलेवा हमला किया था। इस घटना में चार कैदियों के घायल हुए थे। ये सभी कैदी एक ही सेल में बंद थे। जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ के जेल नंबर-3 में सोमवार को कैदियों के दो गुटों आपस में भिड़ गए थे। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर सुए से हमला कर दिया। विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story