यमुना सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे प्रवेश वर्मा: 10 दिनों में हटाया गया 1300 टन कचरा, देखें वीडियो

Pravesh Verma inspected Yamuna Cleaning Project
X
प्रवेश वर्मा ने यमुना सफाई का किया निरीक्षण।
Pravesh Verma: प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी की सफाई को लेकर यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस साल यमुना के घाटों पर बड़े स्तर पर छठ पूजन का आयोजन किया जाएगा।

Pravesh Verma: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले फैसला लिया गया कि दिल्ली की यमुना की सफाई जल्द से जल्द की जाए। भाजपा सरकार ने एक्शन मोड में आते ही सीएम चुनने से पहले यमुना की सफाई का काम शुरू कर दिया। बुधवार को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा यमुना की सफाई का जायजा लेने केनाव से यमुना का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओ छठ घाट और ओखला बैराज तक यमुना सफाई का निरीक्षण किया।

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता

इस दौरान उन्होंने कहा कि 'यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता है। यमुना को साफ करके अविरल बनाकर मूल रूप में लाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का संकल्प है कि 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति न आए। उन्होंने कहा कि यमुना में 22 बड़े नाले गिरते हैं और इसके लिए सरकार नए एसटीपी लगाकर पुराने की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है। एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। लगभग दो सालों में ये काम भी पूरा हो जाएगा।'

यमुना में गिरने वाले नालों को रोका जाएगा।

यमुना में गिरने वाले औद्योगिक अपशिष्ट को रोका जाएगा और अगर कोई लापरवाही करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में सिर्फ कागजों पर काम हुआ है। हालांकि पिछले 10 दिनों में यमुना से 1300 मीट्रिक टन कचरा निकाला गया है। उन्होंने बताया कि यमुना की स्थिति को लेकर पीएमओ भी गंभीर है। इसके लिए लगातार बैठकें हो रही हैं और पीएम मोदी खुद इसे मॉनिटर कर रहे हैं।

इस साल बड़े स्तर पर होगा छठ पूजन

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए सभी संबंधित राज्यों से सहयोग की बात चल रही है। इस साल यमुना के घाट पर बड़े स्तर पर छठ पूजन का आयोजन किया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने सभी विभागों में घोटाले किए हैं, जिसके कारण यमुना सफाई की परियोजना में देरी हुई है। परियोजना के तहत फ्लाईओवर के नीचे की जगह का निरीक्षण किया जाएगा। इसे अतिक्रमण मुक्त करके सुंदर बनाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि यमुना की सफाई से दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां फेरी चलाने का प्रस्ताव है और जल्द इसके लिए MOU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अभी एक ही हिस्से पर फेरी चलाई जाएगी। एक ही पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट होगा। फेरी में एक रेस्टोरेंट भी होगा। इस परियोजना के तहत हमारा उद्देश्य है कि हम लोगों को यमुना की ओर आकर्षित कर सकें।

ये भी पढ़ें: हरियाली में बदलेगा कूड़े का पहाड़: भलस्वा लैंडफिल को लेकर एक्शन में बीजेपी, एलजी और सीएम ने की अभियान की शुरुआत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story