Palwal Crime News: हरियाणा के पलवल से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलवल के इन ओयो होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। पुलिस ने इस छापेमारी में 13 महिलाओं को इस दलदल से मुक्त कराने का काम किया है। पुलिस ने इन होटलों के मालिकों के खिलाफ के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पलवल के ओयो होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इनके संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 4 होटलों के मैनेजरों सहित कई युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस कार्रवाई में 13 महिलाओं को इस दलदल से बाहर निकालने का काम किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई को गुप्त सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि बस स्टेंट और मीनार गेट के पास स्थित दीपू ओयो, ओयो वन स्टार, द रॉयल गेस्ट हाउस और मयूर ओयो में लंबे से अवैध गतिविधियां चल रही थी। पुलिस को जो सूचना मिली थी उसकी पुष्टी के लिए पहले इन ओयो होटलों में नकली ग्राहकों को भेजा गया। इन पुलिसकर्मियों को हस्ताक्षरित नोट देकर होटलों में भेजा गया और वहां होटल मैनेजर ने पैसे लेकर महिलाओं की व्यवस्था करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने इन होटलों में छापेमारी की।
पुलिस ने जब छापेमारी की तो कैमरों में कई युवक व युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस प्रशासन ने मौके से वीडियो रिकॉर्डिंग ई साक्ष्य ऐप और मोबाइल के जरिए की, जिससे कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाए जा सकें। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक महिलाएं इस धंधे की शिकार थीं। पुलिस ने इसके बाद सभी महिलाओं को उनकी पहचान को छुपाते हुए सुरक्षित वहां से बाहर निकाला।