Best Park in Delhi for Couples: राजधानी दिल्ली को कई सारी राजनीतिक और विवादों वाले स्थानों के लिए खासतौर पर जाना जाता है। इन्हीं सबके बीच, दिल्ली में कुछ ऐसी रोमांटिक जगह भी हैं, जो कपल्स के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह पर घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर कुछ पल शांति के बिता सकते हैं। दिल्ली के ये पार्क आपको जरूर पसंद आ जाएंगे। गर्मियों में शाम के वक्त पेड़ के नीचे बैठने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट हैं। आइये आपको यहां के कुछ फेमस पार्क के बारे में बताते हैं।

जापानी पार्क सबसे बड़ा 

जापानी पार्क

इस पार्क में रोजाना काफी कपल्स अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए आते हैं। जापानी पार्क रोमांटिक जोड़ों के लिए एक काफी अच्छी जगह है। शांति के बीस बसा ये पार्क चारों ओर से पेड़-पौधों से घिरा हुआ है। साथ ही, यहां पर आपको कई रंग-बिरंगे फूल भी मिल जाएंगे। दिल्ली के सभी रोमांटिक जोड़ों के लिए पार्क की सैर करना अपने आप में ही एक अलग अनुभव होगा। इस पार्क में आने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं लगेगी। आप यहां पर सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक आ सकते हैं। जापानी पार्क का नजदीकी मेट्रो स्टेशन रोहिणी वेस्ट है। 

डियर पार्क कपल्स के लिए प्रसिद्ध

डियर पार्क

डियर पार्क रोमांटिक कपल्स के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप फ्रेश हवा लेने के लिए, हरे-भरे खेत के बीच कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। आप पूरा दिन यहां अच्छे से बिता सकते हैं। यहां की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है, जब कोई हिरणों के झुंड को इधर-उधर घूमते हुए देखा जाता है। यही कारण है कि ये जगह भी कपल्स के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक मानी जाती है। बता दें कि डियर पार्क में कोई एंट्री फीस नहीं है। यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन हौज खास है। गर्मियों में यह पार्क सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहता है। 

सेंट्रल पार्क का फव्वारा शो फेमस

सेंट्रल पार्क

दिल्ली का सेंट्रल पार्क कपल्स के लिए काफी फेमस है। हरी घास और पेड़ों से घिरा यह पार्क दिल्ली में घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां अक्सर म्यूजिक फेस्टिवल भी होते हैं, जिसकी वजह से यहां का माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है। इस बड़े पार्क को लैम्प से सजाया गया है। अपनी खूबसूरती की वजह से ये जगह भी दिल्ली की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में आती है। सेंट्रल पार्क में घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नहीं है। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक और शाम 7 बजे से 10 बजे तक फव्वारे का प्रोग्राम होता है। यह सोमवार के दिन बंद रहता है। इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन कनॉट प्लेस है।  

बुद्ध जयंती पार्क में 40 प्रकार की झाड़ियां

बुद्ध जयंती पार्क

बुद्ध जयंती पार्क अपनी शानदार खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें लगभग 100 प्रकार के पेड़ और 40 प्रकार की झाड़ियां हैं, जिनके बीच बैठकर आपको काफी शांति महसूस होगी। हरे भरे लॉन, मौसमी फूल वाले पौधे और पेड़ इसके रोमांटिक माहौल को और बढ़ा देते हैं। यही कारण है कि कई कपल्स अपने रोमांटिक समय के लिए इस जगह पर आना पसंद करते हैं और यही कारण है कि यह दिल्ली में जोड़ों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। बुद्ध जयंती पार्क में जाने पर कोई एंट्री फीस नहीं लगेगी। यह पार्क सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे तक खुला रहता है और रविवार के दिन बंद रहता है। इस पार्क में घूमने जाने के लिए धौला खान और एयरपोर्ट लाइन पर जाना होगा।