दिल्ली पुलिस आज तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी स्थित उसके आवास पर पहुंची। तांत्रिक कमरुदीन केवल ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी नहीं है। वह सीरियल किलर है।

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर ट्रिपल मर्डर केस की जांच में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन 'धनवर्षा' का लालच देने के अलावा देसी इलाज के नाम पर भी लोगों को ठगता था। यही नहीं, वशीकरण, तंत्र मंत्र और काले जादू में खुद को महारथी बताते हुए लाखों रुपये ठगता। अगर कोई बोलता कि काम नहीं बना तो बताता कि उसने कौन से नियम का पालन नहीं किया, जिस वजह से काम नहीं बना। पुलिस ने आज तांत्रिक कमरुद्दीन के लोनी स्थित घर पहुंचे और तंत्र मंत्र की किताबें, सामान और तस्वीरें बरामद की हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तांत्रिक कमरुदीन केवल ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी नहीं है। वह सीरियल किलर है। उसने अभी तक 8 हत्याएं कबूली हैं। पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि कमरुद्दीन इलाज के नाम पर भी लोगों को ठगता था। पेट की पथरी हो, पित्त की पथरी हो या रसौली की पथरी, वह दवा और तंत्र मंत्र कर इस पथरी को बाहर निकालने का दावा करता था। साथ ही, कुछ ऐसे उपाय बताता, जिसमें चूक होना लाजमी था। इस कारण लोगों को लगता कि शायद उन्होंने कोई गलती कर दी, जिससे समस्या का निदान नहीं हुआ। 

मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि इस तांत्रिक ने एक बाद एक महिला के पेट में हाथ डाल दिया ताकि उसकी पेट की पथरी निकाल दे। उसने हाथ में सिंदूर लगाया था। जब हाथ बाहर आया तो खून देकर सब चौंक गए। उसने कहा कि इलाज हो गया है। लेकिन अब बताया कि खून नहीं बल्कि सिंदूर था, जिसे लोग खून समझ रहे थे। 

जिन्न बुलाकर धनवर्षा का देता झांसा 

तांत्रिक कमरुद्दीन लोगों को झांसा देता था कि वह धनवर्षा करा सकता है। वह लोगों से पैसे मंगवाता और कहता कि जिन्न आएगा और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाएगा। जिन्न जब शारीरिक संबंध बनाएगा, तब पता भी नहीं चल पाएगा। पुलिस को आशंका है कि जिन्न के नाम पर लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। 

एक दिन पहले हो जाती हत्या

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी के शव मिले थे। बाद में पता चला कि यह हत्या का मामला है। आरोपी कमरुद्दीन ने बताया कि वे धनवर्षा करवाने के लिए आए थे, लेकिन पैसे लेकर नहीं आए। फिर अगले दिन वे उसके घर आए और दो लाख रुपये दिए। इसके बाद उसने तीनों को जहरीले लड्डू खिला दिए और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अगर रणधीर और शिव नरेश पहले ही पैसे ले जाते तो उसी दिन उनकी हत्या कर दी जाती। 

लक्ष्मी की हत्या के पीछे पेंच 

बताया जा रहा है कि रणधीर और शिव नरेश लक्ष्मी के माध्यम से ही कमरुद्दीन के संपर्क में आए थे। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि कमरुद्दीन ने लक्ष्मी की हत्या क्यों की। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या वो भी पूर्व की हत्याओं में शामिल थी और पोल खुलने की डर से उसकी हत्या कर दी गई। बहरहाल, सवाल काफी हैं, लेकिन पुलिस ने आज उसके घर से तंत्र मंत्र का सामान, जादू टोने की किताबें और लड़कियों की तस्वीरें बरामद की हैं।