Namo Bharat Train: नमो भारत और मेरठ मेट्रो के परिचालन में होली के खास पावन त्योहार को ध्यान में रखते हुए समय में स्थाई बदलाव किया गया है। जानिए किस समय से शुरू होंगी सेवाएं?

Namo Bharat Train: होली के पावन त्योहार पर नमो भारत (दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो की परिचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 4 मार्च 2026 को बुधवार को होली के दिन सुबह से लेकर शाम तक ये सेवाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी। यह फैसला त्योहार के दौरान रंग खेलने, भीड़भाड़ और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना शाम के समय के अनुसार बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

शाम 5 बजे से सेवाएं शुरू होंगी

होली के दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सभी सेवाएं निलंबित रहेंगी। शाम 5 बजे के बाद ये सेवाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी और रात 10 बजे तक सामान्य रूप से संचालित होंगी। यानी यात्री शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच ही इन ट्रेनों का उपयोग कर सकेंगे। एनसीआरटीसी ने यह व्यवस्था यात्रियों को त्योहार मनाने में पूरा समय देने और साथ ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की है। इससे पहले सामान्य दिनों में ये सेवाएं सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहती हैं।

सामान्य दिनों में कोई बदलाव नहीं

होली के अलावा अन्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवाएं नियमित समय पर चलेंगी। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब ये सेवाएं सप्ताह के सभी दिनों (सोमवार से रविवार) सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। पहले रविवार को संचालन में कुछ प्रतिबंध थे, लेकिन अब रविवार को भी पूर्ण सेवाएं मिलेंगी और कोई छुट्टी नहीं होगी। यह बदलाव यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है, खासकर दिल्ली-मेरठ के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए। एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि होली के दिन सुबह और दोपहर में सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण वे अपनी यात्रा की योजना शाम 5 बजे के बाद की बनाएं। इससे वे त्योहार का आनंद ले सकेंगे और सुरक्षित तरीके से सफर कर सकेंगे। यह अस्थायी बदलाव केवल 4 मार्च 2026 को लागू होगा, उसके बाद 5 मार्च से सभी सेवाएं सामान्य समय पर शुरू हो जाएंगी।