A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने जामा मस्जिद इलाके में हुई हत्या के मामले में छह साल से फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस को छह मामलों में इसकी तलाश थी। इसमें मर्डर, एनडीपीएस एक्ट, दंगा और चोरी के मामले शामिल हैं। बाद में कोर्ट ने भी इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी का नाम मोहम्मद इरशाद बताया गया है। यह बिहार के अररिया का रहने वाला है।

छह साल से था आरोपी फरार

डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि जुलाई 2018 में जामा मस्जिद के मीना बाजार के पास हुए झगड़े में एक शख्स घायल हो गया था। उस केस में कई लोग गिरफ्तार हुए थे। बाद में शिकायतकर्ता अजीज पर आरोपियों द्वारा दबाव बनाया गया कि वह केस वापस ले लें, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

इसके बाद 20 दिसंबर, 2018 को रात के समय जब अजीज अपने घर जा रहा था, तो उसकी हत्या कर दी गई थी। जामा मस्जिद थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस को आरोपी इरशाद की तलाश थी, लेकिन वह बार बार पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

पुलिस की टीम को आरोपी के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद टीम ने इसे बिहार से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। केस में पहले पुलिस इरशाद की पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन उस समय भी यह पुलिस से बच निकला था। इरशाद लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम ने इसे पकड़ने के लिए टीम का गठन भी किया था। अब जाकर हत्या का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।