दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही नहीं न्यूनतम पारा भी लोगों की परेशानी बढ़ाने लगा है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज सुबह से तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते शनिवार को ठंडी हवा के चलते बारिश जैसे आसार लग रहे थे, लेकिन आज का मौसम इशारा कर रहा है कि सुहावने मौसम का दौर अब खत्म होने वाला है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, लेकिन आज शनिवार के मुकाबले धूप तीखी महसूस हो रही है। 

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी 
दो दिन पहले तक मौसम में इतनी ठंडक थी कि एसी चलाने की नौबत नहीं आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दिन न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूतनम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को अब एसी चलाने को मजबूर हो रहे हैं। 

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 
दिल्ली में मौसम पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है। आज सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान की बात करें तो आज का पारा 33 डिग्री के पार पहुंच सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान की बात करें तो शनिवार के मुकाबले 1.5 डिग्री में इजाफा होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले चार से पांच दिन में राजधानी का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है।