A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच पर मंडरा रहे खतरे के बादल छंट चुके हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान इस मुकाबले को खेलने के लिए राजी हो गया है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर खुशी आना लाजमी है। लेकिन, इस मैच को लेकर मचा सियासी बवाल अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने इस मैच को लेकर न केवल पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भड़ास निकाली है बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी विवाद में घसीटने का प्रयास किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने ICC द्वारा 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत है, और मैं अपनी टीम के बारे में क्या कहूं? मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्तों के पूरी तरह खिलाफ हूं। यह शर्मनाक है कि हमला के बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ ये मैच खेल आए थे। मैं पुलवामा के बाद से पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच के लिए मना करता हूं। यहां देखिये उनका पूरा बयान...
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुल्का ने दिया ये रिएक्शन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबों में 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच की पुष्टि पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि तय शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इसे क्रिकेट की जीत करार दिया। कहा कि ICC ने जिस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला है, वह सराहना के योग्य है। उधर, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर सहमति बनती है तो इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। देखिये उनका पूरा बयान
अशोक पंडित ने भारत पाक मैच पर जताई आपत्ति
उधर, फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के खिलाफ हूं। भारत को पाकिसतान के खिलाफ कभी भी नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मैच हमारे लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों की भावनाओं के खिलाफ है, जिन्होंने देश के लिए जान दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ न केवल खेल बल्कि व्यापार भी नहीं होना चाहिए। बतौर भारतीय नागरिक मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से सहमत नहीं हूं।
पाकिस्तान की सिर्फ दो ही मांगें पूरी हुईं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट मैच न खेलने की जिद्द पर अड़ा था, लेकिन यह मैच न होने पर श्रीलंका को भारी नुकसान उठाना पड़ता। ऐसे में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर मैच खेलने की अपील की थी, साथ ही चेतावनी भी दी थी। इसके बाद दोनों तरफ से संबंधित क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की बैठक हुईं, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से 5 मांगें रखी गईं, लेकिन बताया जा रहा है कि केवल 2 ही मांगें स्वीकार की गई हैं। पाकिस्तान ने कौन से पांच मांगें रखीं थी, जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए
समाप्त
