A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

दिल्ली में पेयजल संकट कम होने की बजाए बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार इसके लिए लगातार हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, पलटवार में हरियाणा भी दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से एक के बाद तीखे प्रहार किए जा रहे हैं। अब हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसा फॉर्मूला दे दिया है, जिससे दिल्ली पेयजल संकट पर पूरी तरह से काबू पाया जा सकता है।

मीडिया से बातचीत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी जरूरत के अलावा जो भी अतिरिक्त पानी है, उसे दिल्ली या किसी अन्य राज्य को देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का पानी हरियाणा के रास्ते से होकर दिल्ली तक पहुंचता है। ऐसे में दिल्ली सरकार को हरियाणा के साथ समझौता करना चाहिए। नीचे देखिये दिल्ली पेयजल संकट पर सीएम सुक्खू का पूरा बयान...

आप ने कहा- बीजेपी गंदी राजनीति बंद करे

उधर, आम आदमी पार्टी आज भी पेयजल संकट के लिए हरियाणा सरकार पर आक्रामक रही। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पानी पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। दिल्ली में पानी की समस्या हरियाणा सरकार द्वारा पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए। हम सुप्रीम कोर्ट भी गए क्योंकि दिल्ली को अतिरिक्त पानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मानसून में देरी के कारण हिमाचल प्रदेश सरकार ने पानी छोड़ा है, लेकिन हरियाणा इसे रोक रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐसी गंदी राजनीति बंद करनी चाहिए।