Govindpuri Harassment Case: राजधानी दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती का उसकी मालकिन ने दुष्कर्म करवाकर उसकी जुबान कटवा दी। घटना दो साल पहले हुई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस को एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। दो साल के संघर्ष के बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। यह घटना दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके की है। घटना के बाद आरोपी मालकिन ने ही उसको गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में नाम बदलकर भर्ती करा दिया था। जब पीड़ित महिला को होश आया तो वह बुरी तरह दर्द में तड़प रही थी। उसके आंख, मुंह, जीभ सिर और माथे पर कई गंभीर चोटें आई थी। 

बर्थडे पार्टी के बहाने दिया वारदात को अंजाम 

यहां का एक महिला ने घर पर काम करने वाली नौकरानी युवती को अपने घर पर होने वाली रात की बर्थडे पार्टी में खाने बनाने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। फिर घर पर आए महिला के दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की जबान इसलिए काट दी क्योंकि वह इसकी शिकायत कहीं और न करें। 

पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी 

पीड़िता का आरोप है कि एक मसाज सेंटर चलाने वाली उसकी मालकिन ने 29 दिसंबर, 2022 को उसे अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी में खाना बनाने के लिए बुलाया था। इसके बाद रात को 9 बजे के आसपास घर पर चार-पांच लोग आए थे। आरोपियों ने साजिश रचकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर उसकी जबान इसलिए काट दी ताकि वह किसी को कुछ भी बता न सके। उसे जान से मारने की भी धमकी दी थी।