A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lajpat Nagar Firing News: देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कभी बर्गर किंग में फायरिंग की घटनाएं सामने आती हैं तो कभी किसी अन्य जगह से। इस बीच ऐसा ही मामला लाजपत नगर पार्ट-1 से सामने आ रहा है। दरअसल यहां शनिवार रात को बदमाशों के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक शख्स घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। फायरिंग की घटना में घायल व्यक्ति की पहचान अभिषेक सागर उर्फ कात्या के रूप में की गई है, जिसके घुटने में गोली लगी है और सिर पर चोट का निशान भी पाया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला दो गुटों की आपसी रंजिश की बात सामने आई है।

दो गुटों के  बीच हुई फायरिंग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी कि घटना के बाद जब मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची तो वहां खून बिखरा हुआ था। दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार लाजपत नगर इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। यहां प्रतिद्वंदी गिरोह के सदस्यों ने एक अपराधी पर गोलियां चलाईं।

ये भी पढ़ें:- Delhi Crime: नहाते समय किशोरी का बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

साउथ ईस्ट डीसी का बयान 

साउथ ईस्ट के डीसीपी राजेश देव ने बताया है कि शाम 6:47 बजे एच ब्लॉक, लाजपत नगर 1 में झगड़े और फायरिंग के संबंध में एक कॉल पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने पाया कि अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या पर हमला किया गया है और उनके बाएं घुटने में गोली भी लगी है। आगे पूछताछ से पता चला कि अभिषेक तनेजा नामक बीसी और उसके सहयोगी इस घटना में शामिल हैं। छोटी-मोटी प्रतिद्वंद्विता और जसप्रीत नाम की लड़की की संलिप्तता भी पाई गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।