Delhi Famous Marwari Tea: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 में स्थिति राजस्थानी चाय बहुत मशहूर है। यहां आने के बाद लोगों को राजस्थानी वाइब आने लगती है। पढ़िए पूरी खबर...

Delhi Famous Marwari Tea: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-6 में स्थिति मारवाड़ी चाय, जहां पहुंचते ही आपको राजस्थान की वाइब आने लगेगी। जैसी ही आप इस दुकान पर पहुंचेंगे आपको लगेगा कि आप राजस्थान में आ गए हैं। इस दुकान को पूरी तरह से राजस्थानी लुक दिया गया है, जिस वजह से यह दुकान चाय प्रेमियों की पसंदीदा जगह बन गई है।

मारवाड़ी चाय की सबसे खास बात यह कि आपको इस दुकान पर सबसे ज्यादा युवा वर्ग के लोग नजर आएंगे। युवाओं के लिए यह जगह पसंदीदा जगहों में से एक है। बताया जाता है कि इस दुकान पर चाय महंगी भी नहीं मिलती है, जिससे लोगों की जेब पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ता। युवा वर्ग के लोग यहां पर बैठकर चाय की चुस्की के साथ-साथ चर्चा भी करते हैं जैसे करियर की टेंशन या फिर भविष्य की कोई योजना।

यहां एक नहीं बल्कि कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध हैं। कुल्हड़ चाय से लेकर कप चाय, इलायची वाली, अदरक वाली, कोल्ड कॉफी और हॉट कॉफी तक सब कुछ मिल जाता है। चाय का स्वाद इतना अनोखा और लाजवाब है कि एक बार पीने के बाद बार-बार यहां आने का मन करता है। चाय के साथ पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राई जैसी चीजें भी मिलती हैं जो चाय का स्वाद और बढ़ा देती हैं।

चाय के अलावा यहां कुल्हड़ लस्सी, मैंगो शेक, बनाना शेक और तरह-तरह के जूस भी उपलब्ध हैं। चाइनीज फूड भी यहां सस्ते दामों पर मिलता है। 100 रुपए में आप आराम से चाय पी सकते हैं और मनपसंद चाइनीज आइटम का स्वाद ले सकते हैं। कम बजट वाले लोग भी यहां दोस्तों के साथ पार्टी करने या चाइनीज खाना खाने आते हैं। एक छत के नीचे सब कुछ मिल जाने और सस्ते दामों की वजह से यह जगह तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है।