Delhi Ravan Dahan: PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेता यहां करेंगे 'रावण दहन', बॉलीवुड के सितारे भी होंगे शामिल

Ravan Dahan In Delhi
X
दिल्ली में 'रावण दहन' कार्यक्रम में पीएम मोदी होंगे शामिल।
Ravan Dahan In Delhi: दिल्ली में पीएम मोदी, राहुल गांधी से लेकर बॉलीवुड के सितारे और तमाम नेता 'रावण दहन' में शामिल होंगे।

Best Ravan Dahan In Delhi: देशभर में 'असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत' का संदेश देने वाले पावन पर्व दशहरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज शनिवार यानी 12 अक्टूबर को देशभर में दशहरा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरे के मौके पर रामलीलाओं में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर दिल्ली की रामलीलाओं में राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राहुल गांधी से लेकर तमाम नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही दिल्ली में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे।

दिल्ली में अलग-अलग कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी, एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल होंगी। दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध लालकिला मैदान पर आयोजित रामलीला को माना जाता है। लालकिला मैदान पर तीन रामलीलाओं का आयोजन होता है, जो लव कुश, श्री धार्मिक लीला कमेटी और नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी शामिल है।

दशहरे पर PM Modi यहां होंगे शामिल

इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिला मैदान में आयोजित श्री धार्मिक लीला कमेटी ने विजय दशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री धार्मिक लीला कमेटी के मुताबिक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका न्योता स्वीकार कर लिया है। उन्होंने विजय दशमी के दिन लालकिला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आयोजित लीला में आने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही यहां कई देशों के राजदूत भी उनके रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां होंगे शामिल

वहीं, लालकिला मैदान में ही आयोजित नव श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रावण दहन कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया है।

लव कुश रामलीला में आएंगे फिल्मी सितारे

ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला में इस बार बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे। लव कुश रामलीला में मशहूर अभिनेता अजय देवगन, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल होंगी।

यहां बना देश का सबसे ऊंचा रावण

इस बार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया है। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी द्वारा यहां रामलीला का मंचन और रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा। इस बार 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। इस पुतले को बनाने में 30 लाख रुपये का खर्च आया है। बता दें कि यहां दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- Vijayadashami 2024 : MP के रावण गांव में दशानन को प्रथम पूज्य मानते हैं ग्रामीण, दशहरे पर विशेष पूज

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story