A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rohini Manhole Accident: दिल्ली में इन दिनों प्रशासन की लापरवाही के कारण होने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। अभी कुछ दिन पहले जनकपुरी में जलबोर्ड के खुले गड्ढे में गिरकर युवक मौत हो गई थी, जिसकी जांच भी चल रही है। अब एक बार फिर से रोहिणी में खुले मैनहोल में गिरकर 32 साल के शख्स की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला रोहिणी के सेक्टर 32 के बेगमपुर इलाके का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 32 साल के बिरजू कुमार के तौर पर हुई है। जांच में सामने आया है कि बिरजू महाशक्ति काली मंदिर के पास खुले नाले में गिर गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बारे में लोगों को बीते दिन यानी 10 फरवरी मंगलवार को पता लगा था, जिसके बाद मैनहोल के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई, बिरजू को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस कहना है कि उन्हें मृतक के दोस्त आमिर हुसैन ने बीते दिन दोपहर करीब 2 बजकर 36 मिनट पर मामले के बारे में सूचित किया था। उन्हें बताया गया था कि एक युवक लापता है, और उसके सीवर में गिरने की संभावना है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया। आमिर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त बिरजू कुमार राय और 33 वर्षीय बुधन दास उर्फ सूरज मजदूर हैं, दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं।
मृतक के दोस्त ने क्या बताया ?
आमिर हुसैन का कहना है कि सोमवार देर शाम दोनों ने साथ में शराब पी थी। उसी रात करीब 8 बजे घर लौटते समय बिरजू अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर खुले सीवर में जा गिरा। नशे में होने के चलते बुधन दास ने इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी, अगले दिन मंगलवार को बुधन दास ने आमिर हादसे के बारे में बताया है, जिसके बाद आमिर ने पुलिस को सूचित किया, वहीं DDA दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से बिरजू के शव को बाहर निकाला गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
