A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Delhi Crime News: वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल इंटरस्टेट वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी आजकल वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने में लगा था। चंद्रपाल नामक इस बदमाश के पास से आधा दर्जन दुपहिया वाहन बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का हत्यारा गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, महिपालपुर इलाके से चोरी हुई बाइक की जांच चल रही थी। मामले में छानबीन करते हुए एसीपी सत्यजीत सरीन की देखरेख में एसएचओ राजीव मलिक की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया और धर दबोचा।
पूछताछ में इसने बताया कि वह अपने साथियों अमीर, आजाद और छंगा के साथ मिलकर वाहन चोरी करता है। फिर इसकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की थी हत्या
छह साल पहले जैतपुर इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल राम अवतार की गोली मारकर हत्या भी इसी ने की थी। आरोपी की गिरफ्तारी से वसंत कुंज नॉर्थ, मधु विहार, अमन विहार, तिलक नगर, अंबेडकर नगर और बुराड़ी थाने के आठ मामलों का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य मामलों को भी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
वहीं, पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ द्वारा एक मर्डर केस 48 घंटे के भीतर सुलझाया गया। इस सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने शकरपुर थाना इलाके के यमुना खादर में हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस को हाथीघाट के पास राहुल नामक युवक का शव मिला था। मृतक के सीने और पेट पर चाकू से वार किए गए थे।
